HomeUttar Pradeshभाजपा पर कसा तंज, कहा- वे क्या जानते हैं बहू, बेटी क्या...

भाजपा पर कसा तंज, कहा- वे क्या जानते हैं बहू, बेटी क्या होती हैं : जया बच्चन

खबर संसार, सिराथू। यूपी में अभी तक चार चरण के चुनाव हो चुके हैं। पांचवें चरण के लिए वोटिंग 27 फरवरी को होगी। पांचवें चरण के लिए आज प्रचार का आखिरी दिन है। इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के नेता और फिल्म अभिनेत्री जया बच्चन चुनावी प्रचार में सिराथू पहुंचे थीं।

आपको बता दें कि सिराथू से उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता केशव प्रसाद मौर्य चुनाव लड़ रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने अनुप्रिया पटेल की बहन पल्लवी पटेल को चुनावी मैदान में उतारा है। सिराथू में जया बच्चन ने योगी आदित्यनाथ और भाजपा पर जबरदस्त तरीके से निशाना साधा और झूठ बोलने का आरोप लगाया।

ताजा खबरों के लिए हमारे फेसबुक पेज से जुड़े

वे क्या जानते हैं बहू, बेटी क्या होती हैं

जया बच्चन ने कहा कि ये भूल जाते हैं कि आपके जो मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं उन्होंने तो परिवार को त्याग दिया है। वे परिवार के बारे में क्या जानते हैं। वे क्या जानते हैं बहू, बेटी क्या होती हैं। ये लोग झूठ के सिवाय कुछ नहीं बोलते। उन्होंने आगे कहा कि मैं 15 साल पार्लियामेंट में रहीं हूं, इन्होंने झूठ के सिवाय कुछ नहीं कहा है।

जब ये सत्ता में है और जब ये सत्ता में नहीं थे, इन्होंने कभी भी महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक शब्द भी नहीं बोला। दूसरी ओर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर 11 लाख खाली पदों पर भर्ती नहीं करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने पर इन 11 लाख पदोंपर नौजवानों को नियुक्तियां दी जाएंगी।

इसे भी पढ़ें: 400 units से अधिक बिजली खर्च करने पर सब्सिडी होगी बंद

योगी आदित्यनाथ ने चुनावी प्रचार के दौरान अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे ज़्यादा परिवर्तन और क्या हो सकता है कि जो लोग पहले जेब में तमंचा रखकर राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे, अब वे भी बजरंगबली का गदा लेकर घूम रहे हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.