HomeUttar PradeshMahant Narendra Giri की मौत का हुआ खुलासा, ऐसे हुई मौत

Mahant Narendra Giri की मौत का हुआ खुलासा, ऐसे हुई मौत

खबर संसार प्रयाराज : Mahant Narendra Giri की मौत का हुआ खुलासा, ऐसे हुई मौत, अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेन्द्र गिरि की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। पोस्टमॉर्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट में महंत की दम घुटने से मौत का खुलासा हुआ है। आगे की जांच के लिए विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। बताया गया कि Mahant Narendra Giri की मौत फांसी लगने से हुई है। हालांकि अभी जांच जारी रहेगी।

महंत नरेंद्र गिरि के सभी चार सुरक्षाकर्मियों से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में उनके सभी सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही की बात सामने आ रही है। गनर अजय सिंह, अभिषेक मिश्रा, विवेक मिश्रा और मनीष शुक्ला की भूमिका संदेहास्पद बताई जा रही है। इन्हें निलंबित करने की सिफारिश की गई है।

ये भी पढें-Havana syndrome ने दी भारत में दस्तक? इस के अनोखे लक्षणों से डॉक्टर भी हैरान

उल्लेखनीय है कि 5 डॉक्टरों की टीम ने महंत के शव का पोस्टमार्टम किया है। हालांकि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों का नाम गुप्त रखा गया है। Mahant Narendra Giri की संदिग्ध अवस्था सोमवार शाम मौत हो गई थी। महंत का 8 पेज का सुसाइड नोट भी सामने आया था। हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है सुसाइड नोट की लिखावट उनकी है या नहीं। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पुलिस के उच्चाधिकारियों को सीलबंद लिफाफे में सौंपा गया।

Mahant Narendra Giri की अंतिम यात्रा

Mahant Narendra Giri की अंतिम यात्रा में उनके पार्थिव शरीर को संगम में अंतिम स्नान करवाया जायेगा। साथ ही लेटे हनुमान मंदिर में शव को ले जाया जायेगा। उसके बाद उनको भू-समाधि दी जाएगी। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी अंतिम यात्रा में शामिल हुए। काफी संख्या में साधु संत और उनके चाहने वाले शव वाहन के पीछे-पीछे चल रहे थे। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को बाघंबरी मठ ले जाया जायेगा, जहां उन्हें समाधि दी जायेगी।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.