खबर संसार नैनीताल.ऐतिहासिक तीन मंजिला लंदन ओल्ड हाउस जलकर खाक देर रात्रि जिसमे इतिहासकार प्रो की 85 वर्षीय बहन की मौत हो गई बेटे को लोगों की मदद से बाहर निकाल लिया गया.प्राप्त जानकारी अनुसार मल्लीताल के मोहनको चौराहे स्थित ओल्ड लंदन हाउस में बुधवार देर रात भीषण आग लग गई। हादसे में इतिहासविद् प्रो. अजय रावत की 85 वर्षीय बहन शांता बिष्ट की जिंदा जलकर मौत हो गई। रेस्क्यू को पहुंची टीम ने शव को बाहर निकाला और पुलिस को सौंपा। प्रशासन ने आनन फानन में लाश को अस्पताल पहुंचाया।
ऐतिहासिक तीन मंजिला लंदन ओल्ड हाउस जलकर खाक देर रात्रि जिसमे इतिहासकार प्रो की बहन
विडिओ भी देखे
अचानक लगी आग ने पुराने लकड़ी के बने भवन को चपेट में ले लिया। आसपास के लोग जान बचाकर बाहर निकल आए। युवाओं ने साहस दिखाते हुए अंदर फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। अंदर किसी के होने की सूचना पर तुरंत रेस्क्यू अभियान चलाया गया। एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस व दमकल विभाग की टीम को एक जला शव मिला, जो जलकर फर्श से चिपका था। पुलिस ने शव की पहचान शांता बिष्ट के रूप में की। कोतवाल हेम चंद्र पंत ने बताया कि मृतक महिला प्रो अजय रावत की बहन हैं तथा दूसरी बहन कर्णप्रिया का कोरोना काल में निधन हो गया था। शांता बिष्ट अपने पुत्र निखिल के साथ रहती थीं. बताते है कि ऐतिहासिक ओल्ड लंदन हाउस था, जिसे वर्ष 1863 में अंग्रेजों ने बनाया था। उस समय यहां नार्थ वेस्टर्न प्रोवन्सि के ब्रिटिश अधिकारी रहा करते थे। लकड़ी का बना यह भवन वर्षों से आवासीय रूप में प्रयोग हो रहा था।
