Vodafone Idea (Vi) ने आज, 25 नवंबर 2021 से अपने सभी प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की दरें बढ़ा दी हैं। इन पैक्स के बेनेफिट्स में कोई कमी नहीं हुई है, बस इनकी कीमतों में इजाफा हुआ है। Vodafone Idea के प्रीपेड प्लान्स की नई कीमतों को जान सकते हैं।
इसके साथ ही कंपनी ने कुछ नए प्लान्स भी लॉन्च किए हैं, जो पुरानी कीमतों पर ही मिल रहे हैं, मगर इनके बेनेफिट्स में कमी है। किसी में डेटा बेनिफिट कम है, किसी में SMS भेजने की सुविधा नहीं है, तो किसी में वैलिडिटी कम है। आइए जान लेते हैं कंपनी के नए प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स क्या ऑफर कर रहे हैं।
इसे भी पढ़े-WhatsApp Web अब आप पर खुद बना सकते हैं अपना स्टिकर, जानिए तरीका
Vodafone Idea: Tariff Voice Plan
- Vi का 79 रुपये का प्रीपेड प्लान अब 21 दिन की वैलिडिटी दे रहा है। इसके साथ ही इस पैक में 64 रुपये का टॉकटाइम, 200MB डेटा और 1p/sec का टैरिफ रेट मिलता है।
Vi Unlimited Voice Bundles
- Vodafone Idea का 149 रुपये का प्रीपेड पैक अब 21 दिन की वैलिडिटी दे रहा है। इस पैक में अनलिमिटेड कॉलिंग तो मिल रही है मगर डेटा सिर्फ 1GB मिलेगा और साथ ही आउटगोइंग SMS नहीं मिलेंगे।
- Vi का 219 रुपये का प्रीपेड पैक अब 21 दिन की वैलिडिटी दे रहा है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100SMS प्रति दिन और डेली 1GB डेटा मिल रहा है।
- कंपनी का 249 रुपये का प्रीपेड पैक अब 21 दिन की वैलिडिटी दे रहा है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100SMS प्रति दिन और डेली 1.5GB डेटा मिल रहा है।
- Vodafone Idea का 299 रुपये का प्रीपेड पैक अभी भी 28 दिन की वैलिडिटी दे रहा है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 100SMS प्रति दिन मिल रहे हैं मगर डेली डेटा सिर्फ 1.5GB प्रति दिन तक लिमिटेड है।
- Vi का 399 रुपये का प्रीपेड पैक अब 42 दिन की वैलिडिटी दे रहा है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100SMS प्रति दिन और डेली 1.5GB डेटा मिल रहा है।
- कंपनी का 599 रुपये का प्रीपेड पैक अब 70 दिन की वैलिडिटी दे रहा है। इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग, 100SMS प्रति दिन और डेली 1.5GB डेटा मिल रहा है।
ये भी पढें- मार्च 2022 तक राशन कार्ड धारकों को मिलेगा ‘free’ में राशन
Vodafone Idea (Vi): Data Top ups
- Vodafone Idea का 48 रुपये का डेटा टॉप-अप प्लान अब यूजर्स को 28 दिन की वैलिडिटी के साथ सिर्फ 2GB डेटा दे रहा है।
- Vi का 98 रुपये का डेटा टॉप-अप प्लान अब यूजर्स को सिर्फ 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 9GB डेटा दे रहा है।


