खबर संसार हल्द्वानी| पार्टी चल रही थी शराब के नशे में छोटी छोटी बात पर डबल मर्डर को अंजाम| जी हा कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने जघन्य हत्याकांड में संलिप्त 04 अभियुक्तों को 06 घंटे में किया गिरफ्तार|12 फरवरी की प्रातः पुलिस कंट्रोल रूम को ‘हल्द्वानी बड़ी मंडी ‘क्षेत्र में , 1 युवक तथा 1 युवती के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना प्राप्त हुई।सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए कोतवाली हल्द्वानी पुलिस, डॉग स्क्वॉड तथा फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का निरीक्षण व भौतिक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।
पार्टी चल रही थी शराब के नशे में छोटी छोटी बात पर डबल मर्डर को अंजाम
घटना खुलासा विडिओ भी देखे
प्रथम दृष्टिया पत्थर से कुचलकर हत्या का मामला होना प्रकाश में आया। मामले की गम्भीरता को देखते हुए एसएसपी नैनीताल डॉ• मंजुनाथ टी•सी• ने तत्काल घटनास्थल में जाकर हत्या के सभी पहलुओं एवं साक्ष्यों का बारीकी से अध्ययन किया तथा विशेष टीम गठित कर घटना के त्वरित अनावरण के निर्देश दिए गए।मृतकों से प्राप्त दस्तावेजों के आधार पर उनके परिजनों से सम्पर्क कर शिनाख्त की कार्यवाही के दौरान मृतकों की पहचान ‘शुभम टम्टा पुत्र किशोरी लाल टम्टा ‘ निवासी तल्ला खोल्टा अल्मोड़ा तथा ‘ लक्ष्मी पोखरिया पुत्री श्री हेम चन्द्र पोखरिया ‘ निवासी ग्राम मल्ली पोखरी ओखलकांडा नैनीताल के रूप में हुई। मृतका के परिजन श्री सुरेश चन्द्र पोखरिया निवासी उपरोक्त की तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफ•आई•आर• नंब 52/2026 धारा 103 (1) BNS के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अभिव्यक्तियों के नाम
गौरव नेगी उर्फ अक्कू ठाकुर पुत्र स्व• उमेश सिंह निवासी वसुंधरा कॉलोनी बरेली रोड धान-मिल हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष | सौरभ भट्ट उर्फ भटिया पुत्र विनोद चन्द्र भट्ट निवासी तीन-पानी खन्ना फार्म डी क्लास बरेली रोड हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष। दीपू शर्मा उर्फ ध्रुव पुत्र स्व• नन्हू लाल शर्मा निवासी वसुंधरा कॉलोनी बरेली रोड धान-मिल हल्द्वानी उम्र 20 वर्ष। दीपेश लटवाल उर्फ राज पुत्र बहादुर सिंह लटवाल निवासी उत्तरांचल विहार बड़ी मुखानी पीली-कोठी हल्द्वानी उम्र 25 वर्ष|
बरामदगी सामग्री
हत्या में प्रयुक्त पत्थर, मोबाईल फोन, गौरव तथा दीपू शर्मा के खून से सने हुए कपड़े।
आपराधिक इतिहास गौरव नेगी उर्फ अक्कु ठाकुर पुत्र स्व• उमेश सिंह | निवासी वसुन्धरा कालोनी धान मिल टीपीनगर हल्द्वानी एक आदतन अपराधी है| जिसके विरूद्ध कोतवाली हल्द्वानी में पूर्व में 11 अभियोग दर्ज है।
Fir No 229/20 धारा 323/504/50 , Fir No 131/21 धारा 147/148/149/307/504 , Fir No 668/21 धारा 323/504/506 , Fir No 67/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट , Fir No 85/22 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट Fir No 277/22 धारा 324/506 , Fir No 325/22 धारा 332/353/341/504/506 , Fir No 128/23 धारा147/148/149/307/34/364/511/323/504/506/427 , Fir No 165/25 धारा 318 (3)/338/336 (3)/340(2)/3(5) BNS Fir No 271/25 धारा 78/352/351(2) (3)BNS, Fir No 371/25 धारा 115 (2)/352/351(2) (3)
दीपेश लटवाल के विरूद्ध थाना मुखानी में 03 अभियोग दर्ज है।
Fir No 173/19 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट , Fir No 219/20 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट , Fir No 130/23 धारा 452/506 भादवि

