खबर संसार हल्द्वानी.मुखानी क्षेत्र में घटित चेन स्नेचिंग की घटना का संसानीखेज खुलासा. जी हा महिलाओं से मंगलसूत्र झपटने वाले शातिर चोर को मुखानी पुलिस तथा एसओजी ने किया गिरफ्तार, आभूषण बरामद.अभियुक्त पर रामपुर/ उत्तराखंड में हत्या मारपीट हत्या का प्रयास तथा आर्म्स एक्ट सहित कुल 10 अभियोग है पंजीकृत ये वाक्या दिनांक 05 फरबरी 2026 का है जबश्रीमती बीना पाठक पत्नी जगदीश चंद्र पाठक निवासी विठोरिया द्वारा थाना मुखानी में अज्ञात व्यक्तियों द्वारा वादिनी की दुकान पर सामान खरीदने के बहाने आना व सामान खरीदते हुए झपट्टा मारकर वादिनी के गले का मंगलसूत्र लेकर भाग जाने के सम्बन्ध में तहरीर के आधार पर थाना मुखानी में एफ.आई.आर न0 09/26 धारा 304(2) बी.एन.एस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
मुखानी क्षेत्र में घटित चेन स्नेचिंग की घटना का संसानीखेज खुलासा
खुलासे का विडिओ भी देखे
मामले में पुलिस टीम ने घटना से सम्बन्धित अलग अलग स्थानों के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन तथा मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर अज्ञात अभियुक्तों की पहचान की गई तथा संदिग्ध आरोपी के मो0सा0 न. HR 29AF2325 से के कालाढूंगी की तरफ से हल्द्वानी की तरफ आने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए कालाढूंगी रोड पर चैकिंग के दौरान उक्त मो0सा0 को रोककर चालक को गिरफ्तार किया गया। पीछे बैठा व्यक्ति कूद कर भाखड़ा के जंगल से कालाढूंगी की तरफ भाग गया जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी है।
संदिग्ध आरोपी के मो0सा0 न. HR 29AF2325 से के कालाढूंगी की तरफ से हल्द्वानी की
गिरफ्तार व्यक्ति के कब्जे से चोरी का माल बरामद किया गया। उपरोक्त वाहन HR 29 AF 2325 FZ-S रॉकी पुत्र प्रतीक सरदाना निवासी हाउस नंबर 437 ग्राम प्रहलादपुर तिगांव तहसील बल्लभगढ़ जिला फरीदाबाद के नाम अंकित है। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि 30जनवरी व 04फरवरी को मुखानी क्षेत्र में 2 महिलाओं के मंगलसूत्र झपट्टा मारकर ले भागे थे व दिनांक 06 फरवरी को रामनगर के पीरुमदारा क्षेत्र में एक महिला का मंगलसूत्र झपटकर ले भागे थे आज हम फिर घटना को अंजाम देने हल्द्वानी आ रहे थे, पुलिस चैकिंग में गिरफ्तार हो गए।
