HomePoliticalउत्तराखंड में तीसरी पार्टी आप नहीं मेरी पार्टी वो है जेसीपी

उत्तराखंड में तीसरी पार्टी आप नहीं मेरी पार्टी वो है जेसीपी

खबर संसार हल्द्वानी । उत्तराखंड में तीसरी पार्टी आप नहीं मेरी पार्टी है और वो है जेसीपी ! जो कर देंगी सबका सफाया जी हा भावना पांडे ने आज पत्रकार वार्ता में ये ऐलान किया । उन्होंने कहा 70 की 70 विधानसभा में जेसीपी के प्रत्याशी उतारे जाएंगे।

बताते चले की 2022 के विधानसभा चुनाव में हल्द्वानी विधानसभा से चुनाव लड़ने की घोषणा भावना पाण्डे ने की । उनका राजनैतिक दल जेसीपी यानी जनता कैबिनेट पार्टी है जिसकी वो राष्ट्रीय अध्यक्ष खुद है। श्रीमती भावना पाण्डे ने आगामी विधानसभा चुनाव में प्रदेश की सभी सत्तर सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़ा करने की घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा-काँग्रेस जैसे दलों से परेशान हो चुकी है। पहाड़ का विकास इन दलों के बस की बात नहीं है। पिछले बीस सालों में प्रदेश का युवा अपने आप को ठगा सा महसूस करने लगा है। राज्य में बेरोजगारी के चलते बढ़ते पलायन से पहाड़ खाली हो चुके हैं। लेकिन किसी दल को इसकी चिंता नहीं है।

राज्य आंदोलनकारी रहीं श्रीमती पाण्डे ने प्रदेश में चल रहे आशाओं के आंदोलन का समर्थन करते हुए कहा कि कोरोना काल में अपनी जान की बाजी लगाने वाली आशाओं को आज भी दो हज़ार रुपये मानदेय मिलता है। जबकि महामारी में जनता के बीच से नदारद रहे नेताओं को चार लाख रुपये दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश में सख्त भू-कानून लागू नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियां हमे माफ नहीं करेंगी। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर भी तीखे हमले किये। उन्होंने देहरादून में विवादों का केंद्र बने ‘प्यारी पहाड़न’ रेस्टोरेन्ट से वॉलीवुड के राज कुंद्रा का सम्बंध बताते हुए इसकी उच्चस्तरीय जांच की मांग भी की है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.