HomeNationalये चार निजी बैंक दे रहे FD पर 7 फीसदी तक Interest,...

ये चार निजी बैंक दे रहे FD पर 7 फीसदी तक Interest, जानिए किसे मिलेगा फायदा

खबर संसार, नई दिल्ली : ये चार निजी बैंक दे रहे FD पर 7 फीसदी तक Interest, जानिए किसे मिलेगा फायदा, पिछले कुछ वर्षों से कोरोना महामारी की वजह से देश की अर्थव्यवस्था की गिरावट के चलते बैंक Interest दरों काफी गिरवाट देखी गई है। फिक्स डिपाॅटिज (FD) में लोगों का अब पैसा तेजी से बैंकों में नहीं बढ़ रहा है।

ये भी पढें- 24 February से नहीं कर सकेंगे मांगलिक कार्यक्रम, 15 अप्रैल होंगे शुरू

वरिष्ठ नागरिकों FD पर 7 फीसदी तक ब्याज की पेशकश

RBI द्वारा इस बार रेपो रेट को 4 फीसदी पर बरकरार रखने की घोषणा के बाद ब्याजदरों के बावजूद SBI और एचडीएफसी बैंकों ने अपने Interest  दरों में बढ़ोत्तरी की है। ये छोटे निजी बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए अब तीन साल की FD पर 7 फीसदी तक ब्याज दरों की पेशकश कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वह चार प्राइवेट बैंक जो वरिष्ठ नागरिकों को तीन साल की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज दर की पेशकश कर रहे हैं।

आपको बता दें कि आरबीआई की सब्सिडियरी, डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन 5 लाख रुपये तक की फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी पर निवेश की गई राशि पर गारंटी देता है। अगर भविष्य में बैंक डूबता है तो डिपॉजिटर्स को कोई परेशानी नहीं होगी। बैंक डूब जाने पर भी उन्हें 3 महीने के अंदर उनका पैसा वापस मिल जाएगा।

ये बैंक दे रहे ज्यादा Interest

इंडसइंड बैंक : प्राइवेट सेक्टर का इंडसइंड बैंक (प्दकनेप्दक ठंदा) वरिष्ठ नागरिकों को 2 साल से 61 महीने में मैच्योर होने वाली जमा पर 7 फीसदी ब्याज की पेशकश कर हा. ये दरें 16 फरवरी, 2022 से प्रभावी हैं।

आरबीएल बैंक : आरबीएल बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 24 महीने से 36 महीने से कम समय में मैच्योर होने वाली जमा पर 7 फीसदी ब्याज प्रदान करता है. ये दरें 3 फरवरी, 2022 से प्रभावी हैं. 24 महीने से 36 महीने से कम 7 फीसदी ब्याज दर है।

यस बैंक : निजी क्षेत्र का यस बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 3 साल की एफडी पर 7 फीसदी ब्याज देता है. ये दरें 4 जनवरी 2022 से प्रभावी हैं।

बंधन बैंक : बंधन बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीन साल की एफडी पर 7 फीसदी ब्याज देता है. ये दरें 12 जनवरी 2022 से प्रभावी हैं. बैंक 2 वर्ष व 3 वर्ष से कम एफडी पर 7 फीसदी ब्याज ऑफर कर रहा है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.