खबर संसार.मुझे पद और टिकट नहीं दिया क्योंकि में बिस्तर..जी हा बाकि आप समझ ही गए क्योंकि हर पार्टी में ये पेटर्न बन गया है लेकिन इस बार आरोप बकायेदा विडिओ जारी कर लगाया गया है चुनाव की आहट के साथ उत्तर प्रदेश में सियासी गतिविधियां तेज होने लगी हैं। सत्ताधारी भाजपा समेत, विपक्षी सपा और दूसरे सभी दल अपनी जमीन मजबूत करने में जुटे हैं। इसी बीच कुशीनगर में भारतीय जनता पार्टी के अंदर असंतोष सामने आया है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी पूनम जायसवाल ने एक वीडियो जारी कर पार्टी संगठन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा
पढ़ें चर्चित खबरें
पूनम जायसवाल का आरोप है कि पार्टी में पद और सम्मान पाने के लिए कार्यकर्ताओं की निष्ठा और मेहनत से ज्यादा पैसे खर्च करने और बड़े नेताओं को खुश करने को महत्व दिया जा रहा है। वीडियो में उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए संगठन के भीत चल रही गतिविधियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने बेहद गंभीर और आपत्तिजनक आरोप भी लगाए हैं। उन्होंने साफ़ कहा कि, उन्होंने बड़े नेताओं का बिस्तर गरम नहीं किया, सम्भवतः इसलिए उन्हें पद नहीं मिला।
पढ़ें चर्चित खबरें
उनके आरोपों के सामने आने के बाद संगठन में खलबली मची हुई है। खास बात यह है कि ये आरोप किसी विपक्षी दल के नेता ने नहीं, बल्कि भाजपा की ही एक महिला पदाधिकारी ने लगाए हैं। इससे पार्टी के भीतर के सिस्टम और कार्यकर्ताओं को मिलने वाले सम्मान को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
पढ़ें चर्चित खबरें
हालांकि, पूनम जायसवाल की ओर से लगाए गए आरोपों की खबर संसार सस्पष्ट रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वहीं, भाजपा संगठन की तरफ से भी अब तक इस मामले में कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि पार्टी नेतृत्व इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या आरोपों की निष्पक्ष जांच कराई जाती है।























