खबर संसार, चंपावत : चंपावत का ये गायक था बस ”ड्राइवर”, अब बन गया बेहतरीन singer, उत्तराखंड के जाने-माने गायक पवनदीप राजन ने इंडियन आइडल -12 की ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं। 12 घंटे तक चले ग्रैंड फिनाले एपिसोड में विजेता का ऐलान किया गया।
फिनाले में पवनदीप राजन की टक्कर singer अरुणिता कांजीलाल, मोहम्मद दानिश, शन्मुख प्रिया, निहाल तारो और सायली कांबले से थी। लेकिन उन्होंने बाजी मार ली। पवनदीप राजन को इंडियन आइडल की ट्रॉफी के साथ 25 लाख रुपए और एक लग्जरी गाड़ी भी मिली। इंडियन आइडल-12 में पवनदीप राजन के विजेता चुने जाने के बाद से उत्तराखंड में भी खुशी का माहौल है।
उत्तरखंड के मुख्यमंत्री ने दी singer पवनदीप को बधाई
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने singer पवनदीप राजन को बधाई दी उन्होंने कहा कि देवभूमि में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। युवाओं ने हर क्षेत्र में अपना उम्दा प्रदर्शन किया है। बाबा केदारनाथ से मैं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।
ये भी पढ़ें- अब 24 घंटे मिलगी एलपीजी गैस की होम delivery , बस देना होगा इतना चार्ज
चंपावत के रहने वाले हैं पवनदीप राजन
उत्तराखांड के जने-माने गायक पवनदीप राजन चंपावत जिले के रहने वाले हैं। वह पहले भी एक गाने पर रियलिटी शो जीत चुके हैं। पवनदीप राजन 2015 में टीवी शो द वॉइस ऑफ इंडिया जीत चुके हैं। पवनदीप के दादा स्व. रति राजन भी अपने समय के प्रसिद्ध लोकगायक रहे थे। पवनदीप के पिता भी मशहूर singer हैं। शो में दूसरे स्थान पर अरुणिता कांजीलाल और तीसरे स्थान पर सायली कांबले रही हैं। वहीं चैथे स्थान पर मोह्म्मद दानिश रहे। इसके बाद निहाल तारो और शन्मुख प्रिया क्रमशर: पांचवे और छठे स्थान पर रहे।
वीडियो हो रहा वायरल
पवनदीप के बारे में एक खास बात यह है कि वे एक अच्छे सिंगर होने के साथ-साथ एक अच्छे ड्राइवर भी हैं। उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें वे बस चला रहे हैं। बैकग्राउंड में गदर फिल्म का गाना ‘मैं निकला गड्डी लेके’ चल रहा है। अब वीडियो वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें-


