HomePoliticalजो तृणमूल छोड़कर गए, चुनाव बाद उनकी दुकानें बंद हो जाएंगी: Mamta

जो तृणमूल छोड़कर गए, चुनाव बाद उनकी दुकानें बंद हो जाएंगी: Mamta

कोलकाता, खबर संसार। ममता (Mamta) बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा कुछ भ्रष्ट नेताओं को ही खरीद सकती है लेकिन तृणमूल कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं को नहीं खरीद सकती।

हाल में ही टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी पर हमला करते हुए ममता (Mamta) बनर्जी ने कहा कि वन विभाग में वन सहायक की भर्ती में विसंगतियों की अब वह जांच कराएंगी।

तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर से पार्टी छोड़ रहे नेताओं को लेकर बड़ा बयान दिया है। ममता बनर्जी (Mamta) ने कहा है कि तृणमूल कांग्रेस में भ्रष्ट लोगों की कोई जगह नहीं है, जो पार्टी छोड़कर जाना चाहते हैं वह तत्काल जा सकते हैं।

भ्रष्‍ट नेताओं को ही खरीद सकती है भाजपा

ममता बनर्जी ने दावा किया कि भाजपा कुछ भ्रष्ट नेताओं को ही खरीद सकती है लेकिन तृणमूल कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं को नहीं खरीद सकती।

हाल में ही टीएमसी छोड़कर भाजपा में शामिल होने वाले पूर्व मंत्री राजीब बनर्जी पर हमला करते हुए ममता बनर्जी (Mamta) ने कहा कि वन विभाग में वन सहायक की भर्ती में विसंगतियों की अब वह जांच कराएंगी।

इसे भी पढ़े: 45 दिन में App बनाएगी दस हजार सदस्‍य

ममता बनर्जी ने तंज कसते हुए कहा कि जो तृणमूल छोड़कर गए हैं, वह चुनाव नहीं जीतेंगे और विधानसभा चुनाव के बाद उनकी दुकानें बंद हो जाएंगी।

आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा के चुनाव होने है। भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.