हल्द्वानी, 09 नवम्बर 2025। दी आनन्दा एकेडमी हल्द्वानी में उत्तराखण्ड स्थापना दिवस और रजत जयंती को इस वर्ष विशेष रूप से “मंडाण: Celebration of Foundation Day” के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय परिसर उत्तराखण्डी लोक रंगों से सराबोर दिखा और बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियों से सबका दिल जीत लिया।

बच्चों ने लोक संस्कृति और पर्यावरण संदेश से जीता दिल
कार्यक्रम की शुरुआत माता नंदा भवानी व नारायणी देवी की वंदना से हुई। इसके बाद नन्हें-मुन्ने विद्यार्थियों ने उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, पारंपरिक गीत, नाटक और प्रेम कथाओं पर मनमोहक प्रस्तुतियाँ दीं।
कार्यक्रम का विशेष आकर्षण था – “पेड़ बचाओ, पेड़ लगाओ” का संदेश, जिसे बच्चों ने अपने नाटकों और गीतों के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों ने मंच पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, जिनमें उनके उत्साह और कला का अद्भुत संगम देखने को मिला।

विद्यालय प्रबंधन और अतिथियों ने दी शुभकामनाएं
विद्यालय के प्रबंधक श्री भूपेन्द्र सिंह बिष्ट ने कहा, “मंडाण बच्चों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का एक प्रयास है। शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक मूल्यों को आत्मसात करना भी उतना ही महत्वपूर्ण है।”
मुख्य अतिथि ‘सेवा संकल्प फाउंडेशन’ की सचिव अधिवक्ता श्रीमती सुखप्रीत कौर ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की और उन्हें निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय की निदेशिका श्रीमती दीक्षा बिष्ट और प्रधानाचार्या श्रीमती माया बिष्ट ने कहा,
“हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा और आत्मविश्वास देखकर गर्व होता है। उनका यह समर्पण भविष्य में उन्हें ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।”
‘मंडाण’ बना संस्कृति और शिक्षा का आदर्श संगम
अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की। यह आयोजन केवल सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक नहीं, बल्कि समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों के योगदान को सम्मानित करने का मंच भी बना।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप
हमारे फ़ैज़ी वेबसाइट से जुड़ने के लिए क्लिक करें



