HomeSportU19 फाइनल में वैभव ने जड़ा 55 गेदों में तूफानी शतक, इतिहास...

U19 फाइनल में वैभव ने जड़ा 55 गेदों में तूफानी शतक, इतिहास में दर्ज नाम

अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने हैं, लेकिन इस मुकाबले की सबसे बड़ी कहानी 14 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की ऐतिहासिक पारी बन गई। फाइनल जैसे बड़े मंच पर वैभव ने 55 गेंदों में शतक जड़कर नया विश्व रिकॉर्ड कायम कर दिया। यह अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल इतिहास का सबसे तेज शतक है।

ट्रोलिंग का जवाब बल्ले से

पिछले मुकाबलों में खराब प्रदर्शन के कारण वैभव आलोचनाओं का शिकार हुए थे, लेकिन फाइनल में उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया। उन्होंने आक्रामक अंदाज में इंग्लैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और मैदान के चारों ओर शॉट्स की बरसात कर दी।

रिकॉर्ड्स की झड़ी

वैभव सूर्यवंशी अब अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में शतक लगाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले उन्मुक्त चंद (2012) और मनजोत कालड़ा (2018) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

सिर्फ इतना ही नहीं, उन्होंने एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वैभव ने 15 छक्के जड़े, जिससे उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के माइकल हिल के 12 छक्कों का रिकॉर्ड पीछे छोड़ दिया।

175 रन की विस्फोटक पारी

वैभव ने 80 गेंदों पर 175 रन बनाए। उनका स्ट्राइक रेट 218.75 रहा, जो फाइनल जैसे मुकाबले में बेहद खास माना जाता है। इस पारी में उन्होंने 15 चौके और 15 छक्के लगाए। खास बात यह रही कि उन्होंने 150 रन सिर्फ बाउंड्री से ही बटोरे।

 टूर्नामेंट में टॉप स्कोरर

इस शतकीय पारी के साथ वैभव सूर्यवंशी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 7 पारियों में 62.71 की औसत से 439 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.