HomePoliticalराहुल-सोनिया को लेकर Varun Gandhi ने दिया ये बड़ा बयान

राहुल-सोनिया को लेकर Varun Gandhi ने दिया ये बड़ा बयान

नई दिल्ली खबर संसार: भाजपा से सबसे चर्चित व युवा चेहरे के रूप अपने पहचान बना चुके वरिष्ठ भाजपा नेता Varun Gandhi ने कभी भी सीधे तौर पर अपनी पार्टी के खिलाफ बयान नहीं दिया। लेकिन सबसे भारतीय जनता पार्टी में नरेंद्र मोदी व अमित शाह की एंट्री हुई है तब से वह पार्टी में अगल-थलग पड़ चुके हैं।

इस कार्यकाल में तो उनकी मां मेनका गांधी को भी कैबिनेट में जगह नहीं मिली। इसके बावजूद Varun Gandhi ने कभी भी पार्टी के खिलाफ सीधे तौर पर बयान नहीं दिया है।

जबकि कई ऐसे मौके आए जिसमें वह भारतीय जनता पार्टी और उनके आलाकमान के साथ ही खड़े नजर आए। पिछले दिनों दिए गए एक इंटरव्यू में झारखंड, महाराष्ट्र और हरियाणा का उदाहरण देते हुए पूछा कि इन राज्यों में कांग्रेस ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।

सोनिया-राहुल पर साधा निशाना

वरूण गांधी ने सीधे तौर पर कांग्रेस का स्तर नीचे बताते हुए राहुल गांधी और सोनिया गांधी पर ही निशाना साधा उन्होंने कहा कि आप महाराष्ट्र की बात कर रहे हैं। जिस दल की आप बात कर रहे हैं उनकी सीटें गिनकर बताइए। भाजपा की सीटें उससेे चार गुना है।

ये भी पढ़ें – Airtel ने बंद कर दिया 49 रूपये का recharge plan

वरुण ने कहा कि भाजपा का स्तर इतना ऊंचा है कि अगर भाजपा 100 में 99 नंबर न लाए तो लोग कहते हैं कि प्रदर्शन कम है और उस मुख्य विपक्षी दल का बार इतना नीचे है कि अगर 100 में से 40 फीसद भी हों तो मां कहती है कि आपने बहुत अच्छा किया, कम से कम पास तो हो गए।

मोदी का सम्मान करते हैं Varun Gandhi

वरुण गांधी को अब तक मोदी सरकार में मंत्रीपद नहीं दिया गया है। इस बार भी मोदी मंत्रिमंडल में कई युवा चेहरे शामिल किए गए हैं, लेकिन वरुण को बाहर रखा। ऐसे में कई बार कयास लग चुके हैं कि वरुण भाजपा से नाराज हैं। हालांकि, इस पर वह खुद कह चुके हैं कि वह मोदी का बहुत सम्मान करते हैं। वरुण कह चुके हैं कि जरूरी नहीं कि एक परिवार के दो लोगों को मंत्रीपद दिया जाए।

 

 

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.