HomeUttarakhandरिश्वत लेने वाले पटवारी को विजिलेंन्स ने रंगे हाथ पकड़ा

रिश्वत लेने वाले पटवारी को विजिलेंन्स ने रंगे हाथ पकड़ा

हल्द्वानी, खबर संसार। रिश्वत लेने वाले पटवारी को बिजलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा. जी हां सीएम पुष्कर धामी द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध मुहिम चलाने के निर्देश दिये गये थे।

इस सम्बन्ध में सेक्टर हल्द्वानी में प्राप्त शिकायत पर निदेशक सतर्कता, उत्तराखण्ड के आदेशानुसार आज दिनांक 26-10-2023 को पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान, सेक्टर हल्द्वानी, नैनीताल अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में तथा निरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में विजिलेंस ने त्‍वर‍ित कार्यवाई की।

बता दें की शिकायतकर्ता की शिकायत पर पटवारी त्रिलोचन सुयाल, पटवारी क्षेत्र साधुनगर / सरौजा, उप तहसील नानकमत्ता जनपद ऊधमसिंहनगर को उनके किराये के सरकारी कार्यालय ग्राम सुनखरी कला नानकमत्ता से शिकायतकर्ता से 8,000/- रूपये (आठ हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.