HomeSportठीक से चल नहीं पा रहे हैं विनोद कांबली, चौंकाने वाला वीडियो...

ठीक से चल नहीं पा रहे हैं विनोद कांबली, चौंकाने वाला वीडियो हो रहा वायरल

जी, हां भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व क्रिकेटर विनोद कांबली का एक शॉकिंग वीडियो सामने आया है। जिस खिलाड़ी को कभी सचिन तेंदुकर से बेहतर माना गया था, जो कभी मैदान पर रन बनाते थकता नहीं था। आज उसे चलने के लिए भी सपोर्ट की जरूरत है।

दरअसल, विनोद कांबली का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखकर यूजर्स कई बाते कर रहे हैं। कांबली के वीडियो पर सैकड़ों कॉमेंट आए हैं। कई लोग का मानना है कि कांबली ने शराब पी रखी है तो कुछ उन्हें बीमार बता रहे हैं।

कुछ साल पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था

विनोद कांबली पिछले सालों में कई अलग-अलग बीमारियों से जूझते रहे हैं। कुछ साल पहले उन्हें हार्ट अटैक आया था। मुंबई पुलिस के एक कॉन्स्टेबल ने उन्हें अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई थी। कांबली की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी नहीं मानी जाती है।

फिलहाल विनोद कांबली के क्रिकेट करियर की बात करें तो, उन्होंने भारत के लिए 104 वनडे और 17 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट में 2 शतक और 14 अर्धशतक की मदद से 2477 रन बनाए हैं। कांबली ने टेस्ट क्रिकेट में चार शतकों की मदद से 1084 रन बनाए हैं, इनमें दो दोहरे शतक भी शामिल हैं।

वीडियो पर लोगों ने ऐसे किया रिएक्ट

एक सोशल मीडिया यूजर ने वीडियो देखने के बाद लिखा है कि ये वीडियो देखकर मैं भावुक हो गया हूं। उनके लिए बहुत दुख महसूस हो रहा है। ये शख्स कितना प्रतिभाशाली था, इन्हें देखना या सुनना हमेशा आनंददायक होता था। एक ने लिखा कि देश के सलामी बल्लेबाजी को इस स्थिति में देखकर बहुत बुरा लग रहा है, भगवान उन्हें जल्द ठीक करें। एक ने लिखा कि शायद वह नशे में हैं, इसीलिए लड़खड़ा रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि बिना किसी के बारे में जाने बेहूदी और अपमानजनक बातें नहीं करनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.