Thursday, February 12, 2026
HomeNationalजाने क्या है Bharat Taxi App? कैसे बदलेगा भारत का कैब बुकिंग...

जाने क्या है Bharat Taxi App? कैसे बदलेगा भारत का कैब बुकिंग सिस्टम

देशभर में Ola और Uber जैसी ऐप बेस्ड टैक्सी सेवाओं की सर्ज प्राइसिंग और मनमाने किराए से आम लोग लंबे समय से परेशान हैं. खासकर पीक टाइम में किराया कई गुना बढ़ जाना यात्रियों के लिए बड़ी समस्या बन चुका है. अब इसी समस्या का समाधान बनकर Bharat Taxi App सामने आ रहा है, जिसे सरकारी और सहकारी मॉडल पर तैयार किया गया है.

क्या है Bharat Taxi App?

Bharat Taxi App एक मोबाइल आधारित कैब बुकिंग प्लेटफॉर्म है, जिसे केंद्रीय सहकारिता मंत्रालय की पहल पर शुरू किया जा रहा है. यह ऐप सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड के अंतर्गत संचालित होगा, जिसे देश का पहला नेशनल मोबिलिटी कोऑपरेटिव माना जा रहा है. इस ऐप के जरिए ऑटो, कार और बाइक टैक्सी बुक की जा सकेगी. इसका उद्देश्य यात्रियों को उचित कीमत पर सेवा और ड्राइवरों को स्थिर व सम्मानजनक कमाई देना है.

ड्राइवरों के लिए क्यों फायदेमंद?

दिल्ली में पायलट प्रोजेक्ट से जुड़े ड्राइवरों का कहना है कि Bharat Taxi App में किराए और कमीशन को लेकर पूरी पारदर्शिता है. Ola और Uber की तुलना में यहां ड्राइवरों पर कम दबाव है और उन्हें ज्यादा सम्मान मिलता है. कई ड्राइवर विदेशी कंपनियों पर निर्भरता कम करने और देश का पैसा देश में रखने की सोच के साथ इस ऐप से जुड़ रहे हैं.

सुरक्षा और तकनीक पर खास जोर

Bharat Taxi App में यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी गई है. इसके लिए दिल्ली पुलिस और गुजरात पुलिस के साथ साझेदारी की गई है. ऐप में रियल टाइम ट्रैकिंग, वेरिफाइड ड्राइवर, मल्टी लैंग्वेज सपोर्ट और 24×7 कस्टमर केयर जैसी सुविधाएं मिलेंगी. साथ ही इसे मेट्रो नेटवर्क से भी जोड़ा जाएगा, जिससे मल्टी-मोडल ट्रैवल आसान हो सकेगा.

कब और कहां होगी शुरुआत?

Bharat Taxi App फिलहाल गूगल प्ले स्टोर पर ट्रायल मोड में उपलब्ध है और iOS वर्जन भी जल्द लॉन्च होगा. जनवरी 2026 तक इसे दिल्ली समेत बड़े शहरों में पूरी तरह लॉन्च करने की योजना है. इसके बाद गुजरात के राजकोट सहित अन्य शहरों में विस्तार होगा. अगले एक साल में इस ऐप को देश के 20 शहरों तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है.


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.