खबर संसार हल्द्वानी।आज सपा की महत्वपूर्ण बैठक कोन कहा से लड़ेगा को लेकर जी हा उत्तराखंड में आगामी वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसके लिए सभी पार्टियों के नेताओं ने अपनी सरकार बनाने के लिए अपनी-अपनी कमर कस ली है। चुनाव जीतने के लिए सभी पार्टियां जी तोड़ मेहनत कर रही हैं।
वहीं उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रमुख महासचिव शोएब अहमद के द्वारा बताया गया कि उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए आज देहरादून स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक होने जा रही है।
शोएब अहमद ने बताया कि बैठक में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी, प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष समेत प्रदेश के अनेकों नेता मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीति को लेकर चर्चा भी की जाएगी।
साथ ही शोएब अहमद के द्वारा यह भी बताया गया कि आज देहरादून होने वाली बैठक में प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों के लिए भी मंथन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 70 विधानसभा सीटों के उम्मीदवारों की सूची दिसंबर माह के प्रथम सप्ताह में जारी की जा सकती है।

