Sunday, March 16, 2025
HomeSportमैंच हारने के बाद रोहित शर्मा ने क्यों जोडें कैमरा मैन के...

मैंच हारने के बाद रोहित शर्मा ने क्यों जोडें कैमरा मैन के सामने हाथ, जानें

आईपीएल 2024 में रोहित शर्मा ने अपना आखिरी मैच लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ खेला। इस मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 18 से जीत दर्ज की। MI भले ही गेम हार गई हो लेकिन मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की और मैच में 38 बालों में 68 रन बनाए, जिससे हिटमैन विश्व कप से ठीक पहले शीर्ष फॉर्म में वापस आ गए। इसी बीच रोहित शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वह कैमरामैन के सामने हाथ जोड़ते हैं और आवाज बंद करने के लिए कहते हैं. इस वीडियो को पोस्ट करने के बाद उन्होंने कुछ और भी कहा।

रोहित शर्मा ने ऐसा क्यों किया

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में, मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा को एक कैमरामैन से एक हंसते हुए रिक्वेस्ट करते देखा जा सकता है, जो उसे रिकॉर्ड करते समय ऑडियो को बंद करने के लिए कह रहे हैं। यह घटना तब हुई जब रोहित शुक्रवार को लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ अपनी टीम के मुकाबले से पहले वानखेड़े स्टेडियम में अपने पुराने साथी धवल कुलकर्णी से बात कर रहे थे।

क्लिप में, रोहित को कुलकर्णी से बात करते हुए देखा जा सकता है जब वह रिकॉर्डिंग कर रहे कैमरामैन से एक हंसते हुए अपील करते हैं। हिटमैन ने उनसे अपना वीडियो रिकॉर्ड न करने के लिए कहा, और बताया कि कैसे वह हाल ही में एक ऑडियो रिकॉर्डिंग के कारण मुसीबत में पड़ गए थे, जिसने सोशल मीडिया पर अफवाहें फैला दीं। रोहित कोलकाता नाइट राइडर्स के सहायक कोच अभिषेक नायर के साथ अपनी बातचीत का जिक्र कर रहे थे। रोहित ने कैमरामैन से कहा कि भाई ऑडियो बैंड करो हां। एक ऑडियो ने मेरा क्या लगा दिया।

अभिषेक नायर के साथ वायरल हुई थी वीडियो

नाय्यर के साथ रोहित की बातचीत पहले वायरल हो गई थी, जिससे अफवाहें उड़ीं कि मुंबई इंडियंस का बल्लेबाज आईपीएल 2024 के बाद फ्रेंचाइजी छोड़ सकते हैं। केकेआर ने बातचीत का वीडियो पोस्ट किया था जिसे बाद में फ्रेंचाइजी ने हटा लिया था। रोहित शर्मा ने इस सीजन काफी शानदार प्रदर्शन किया। जब से उन्हें कप्तानी से हटाया गया है। फैंस उन्हें काफी सपोर्ट कर रहे हैं। रोहित ने इस सीजन मुंबई इंडियंस के लिए 14 मैचों में 32.08 की औसत और 150 की स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.