HomeSportयशस्वी जायसवाल ने टेस्ट में एक और रिकार्ड बनाया, जाने कारनामा

यशस्वी जायसवाल ने टेस्ट में एक और रिकार्ड बनाया, जाने कारनामा

भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में शानदार उपलब्धि हासिल की, भले ही उनकी पारी छोटी रही। भारत के युवा सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में शानदार लय दिखाई। उन्होंने महज़ 22 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 28 रन बनाए। हालांकि, अपनी तेज़तर्रार पारी के बावजूद वो जोश टंग की गेंद पर एलबीडब्ल्यू होकर पवेलियन लौट गए।


40 पारियों में पूरे किए 2000 रन, द्रविड़-सहवाग के साथ पहले स्थान पर

अपनी इस पारी के दौरान जायसवाल ने टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन पूरे करने का मुकाम भी हासिल कर लिया। खास बात यह रही कि उन्होंने यह उपलब्धि सिर्फ 40 पारियों में हासिल की। इस तरह वे भारत के लिए टेस्ट में सबसे कम पारियों में 2000 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज़ों की सूची में राहुल द्रविड़ और वीरेंद्र सहवाग के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गए। द्रविड़ और सहवाग ने भी 2000 रन 40 पारियों में ही पूरे किए थे।


ओपनर के तौर पर रोहित शर्मा की बराबरी, गंभीर को पीछे छोड़ा

बतौर ओपनर भी जायसवाल ने एक बड़ी उपलब्धि अपने नाम की। वे भारतीय ओपनर के तौर पर सबसे तेज़ 2000 रन बनाने के मामले में अब रोहित शर्मा के साथ दूसरे स्थान पर आ गए। रोहित और जायसवाल दोनों ने यह मुकाम 40 पारियों में हासिल किया। इस दौरान जायसवाल ने गौतम गंभीर को पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 41 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे। हालांकि, इस सूची में शीर्ष पर अब भी वीरेंद्र सहवाग हैं, जिन्होंने महज़ 39 पारियों में यह रिकॉर्ड बनाया था।


इसे भी पढ़े- पवन खेड़ा की कोर्ट में होगी पेशी, ट्रांजिट रिमांड पर असम ले जाएगी पुलिस

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.