Wednesday, April 23, 2025
HomeInternationalNepal में योगी ने मचाया तहलका, सड़कों पर उतरे हजारों लोग, भारत...

Nepal में योगी ने मचाया तहलका, सड़कों पर उतरे हजारों लोग, भारत हैरान

भारत के पड़ोसी देश Nepal की सड़कों पर हजारों लोग एक बड़ी क्रांति के लिए निकल पड़े हैं। लेकिन इस महाक्रांति में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें लहराई जा रही हैं। सीएम योगी को लेकर नेपाल में जबरदस्त चर्चा हो रही है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसका दावा किया जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि नेपाल में हजारों लोग सड़कों पर क्यों उतर आए हैं और इनके हाथों में सीएम योगी आदित्यनाथ की तस्वीरें क्यों हैं? दरअसल, नेपाल के लोग चीन समर्थक वामपंथी सरकारों से परेशान हैं।

नेपाल के इन लोगों का मानना है कि उनका देश राजशाही से लोकतंत्र तो बन गया लेकिन लोकतंत्र सिर्फ नाम का रह गया है। अब इन लोगों ने Nepal में दोबारा राजशाही लाने का फैसला कर लिया है। हजारों की भीड़ ने राजधानी काठमांडू में नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह का स्वागत किया। लोगों ने राजशाही को फिर से बहाल करने और हिंदू धर्म को राज्य धर्म के रूप में फिर लाने की मांग की। ज्ञानेंद्र शाह के करीव 10,000 समर्थकों ने पश्चिमी नेपाल के दौरे से आने पर काठमांडू के त्रिभुवन इंटरनैशनल एयरपोर्ट के मेन एंट्री गेट को जाम कर दिया।

28 मई को देश को फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक घोषित कर दिया गया

1769 से चली आ रही राजशाही के आखिरी राजा ज्ञानेंद्र की। साल 2008 में राज-तंत्र खत्म कर दिया गया और 28 मई को देश को फेडरल डेमोक्रेटिक रिपब्लिक घोषित कर दिया गया। इसके तुरंत बाद पूर्व राजा ज्ञानेंद्र को राजमहल खाली करने को कहा गया। नेपाल एक लोकतांत्रिक देश बन गया। इसी दौरान नेपाल ने खुद को हिंदू राष्ट्र की जगह एक धर्मनिरपेक्ष देश भी बना लिया। लेकिन आने वाले सालों में नेपाल को इसका खामियाजा भी भुगतना पड़ा।

2008 से ही नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता रही है। नेपाल में साल 2015 में नया संविधान आया। जिसके बाद नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के केपी शर्मा ओली प्रधानमंत्री की कुर्सी पर काबिज हुए। साल 2017 में कम्युनिस्ट पार्टी की फिर से सरकार बनी। नेपाल की कम्युनिस्ट पार्टी में लगातार उथल-पुथल चल रही है और जब देश में सत्ता और विपक्ष दोनों असफल होते दिखने लगे हों, तब कुछ समूह तीसरी धारा बनाने की कोशिश करते हैं।

हजारों नेपाली काठमांडू में नेपाल के पूर्व नरेश ज्ञानेंद्र शाह के स्वागत में पहुंच गए

अपने स्वार्थों के लिए नेपाल की सरकारें चीन के नजदीक हो गई। इसका नतीजा ये हुआ कि नेपाल पर चीनी कर्ज बढ़ गया। वामपंथियों के चलते नेपाल में रहने वाले थोड़े बहुत मुस्लिम कट्टरपंथियों के हौसले इतने बुलंद हो गए कि उन्होंने बहुसंख्यक हिंदुओं पर पत्थरबाजी भी कर दी। इस घटना ने नेपाल को हिला दिया था। ऐसे में नेपाल की सड़कों पर एक बार फिर लोग उतर आए हैं। राजशाही वापस लाने की बातें कर रहे हैं।

बताया जाता है कि ज्ञानेंद्र शाह सीएम योगी की हिंदुत्ववादी छवि को पसंद करते हैं। सीएम योगी की हिंदू धर्म के प्रति निष्ठा को भी काफी पसंद करते हैं। Nepal के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह ने कई बार भारत का दौरा करके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरक्ष पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं से मुलाकात भी की है। दरअसल, गोरक्षा पीठ और नेपाल की राजशाही में बहुत पुराने संबंध रहे हैं। गोरखनाथ मंदिर में नेपाल के राजा की ही पहली खिचड़ी चढ़ती है। नेपाल का शाही परिवार बाबा गोरखनाथ के भक्त रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.