अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने हाल के दिनों में कई देशों के विदेश मंत्रियों से कहा है कि फिलहाल अमेरिका द्वारा ईरान के खिलाफ नए हमले शुरू करने की उम्मीद नहीं है। इसके बजाय दबाव बनाने के अन्य तरीकों पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है, जिसमें इस सप्ताह घोषित प्रतिबंध भी शामिल हैं।
Axios की रिपोर्ट के मुताबिक, कई सहयोगी देशों के विदेश मंत्रियों को रुबियो का यह संदेश ऐसे समय में मिला है, जब अमेरिका का मानना है कि वह नेवल ब्लॉकेड के जरिए ईरान पर दबाव बना रहा है और होर्मुज से लगातार अधिक मात्रा में तेल बाहर निकाल रहा है।
ईरान के हमले की स्थिति में कार्रवाई से इनकार नहीं
एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि रुबियो ने स्पष्ट किया है कि अमेरिका बड़े पैमाने पर युद्ध अभियानों में लौटने की योजना नहीं बना रहा है। हालांकि, अगर ईरान पहले हमला करता है तो अमेरिकी हमलों की संभावना से इनकार नहीं किया गया है।
एक अन्य अमेरिकी अधिकारी के अनुसार, अमेरिकी नेवी द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य से बारूदी सुरंगों को हटाना युद्ध में निर्णायक मोड़ है। इससे ईरान के दबाव बनाने को काफी हद तक बेअसर किया गया है।
ईरान को लेकर अमेरिका की नई नीति
रुबियो ने कई समकक्षों के साथ फोन पर बातचीत में अमेरिका की ईरान नीति की रूपरेखा बताई। इसके तहत फिलहाल सैन्य कार्रवाई से बचने, अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी और ट्रेजरी विभाग के नए प्रतिबंधों के जरिए आर्थिक दबाव बढ़ाने पर जोर है।
होर्मुज और वैश्विक ऊर्जा बाजारों में जितना संभव हो, उतना तेल पहुंचाने की नीति पर भी ध्यान दिया जा रहा है। एक अन्य अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि कम से कम मध्यावधि चुनावों तक यही नीति रहने की उम्मीद है। इसके बाद नए सिरे से सैन्य अभियान पर विचार हो सकता है।
मंगलवार को होर्मुज से गुजरे पांच कमोडिटी जहाज
रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार को होर्मुज से गुजरने वाले कमोडिटी जहाजों की संख्या 5 रही। एक दिन पहले की तुलना में इसमें कोई खास बदलाव नहीं हुआ, लेकिन यह संख्या औसत से काफी कम है। Kpler के शुरुआती डेटा के अनुसार, LPG ले जा रहे 2 टैंकर और बिटुमेन ले जा रहा 1 टैंकर जलडमरूमध्य से बाहर निकले, जबकि खाली प्रोडक्ट टैंकर इस जलमार्ग में दाखिल हुए।
10 अहम बातें
- मार्को रुबियो ने कई विदेश मंत्रियों से बातचीत की।
- फिलहाल ईरान पर नए अमेरिकी हमले की उम्मीद नहीं है।
- अमेरिका सैन्य कार्रवाई के बजाय दबाव बढ़ा रहा है।
- इस सप्ताह नए प्रतिबंध घोषित किए गए हैं।
- अमेरिका नेवल ब्लॉकेड के जरिए दबाव बना रहा है।
- होर्मुज से तेल बाहर निकालने पर भी ध्यान है।
- ईरान के पहले हमला करने पर अमेरिकी कार्रवाई संभव है।
- अमेरिकी नेवी ने होर्मुज से बारूदी सुरंगें हटाई हैं।
- मंगलवार को होर्मुज से 5 कमोडिटी जहाज गुजरे।
- मध्यावधि चुनावों तक मौजूदा नीति जारी रहने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप






