HomeBusinessZomato बड़े ऑर्डर की डिलीवरी को सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों का करेगा इस्तेमाल

Zomato बड़े ऑर्डर की डिलीवरी को सिर्फ इलेक्ट्रिक वाहनों का करेगा इस्तेमाल

नयी दिल्ली। खाद्य उत्पादों के ऑनलाइन आपूर्ति मंच Zomato ने 50 लोगों तक की भागीदारी वाले कार्यक्रमों के लिए सामान पहुंचाने के इरादेसे मंगलवार को देश में पहली बार बड़े ऑर्डर का एक अलग दस्ता शुरू करने की घोषणा की।

जोमैटो के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) दीपिंदर गोयल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर अपने कई पोस्ट में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बड़े ऑर्डर की आपूर्ति के लिए बना यह खास दस्ता पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल करेगा।

आज हम भारत का पहला बड़ा ऑर्डर दस्ता पेश करने के लिए रोमांचित

गोयल ने कहा, ‘‘आज हम भारत का पहला बड़ा ऑर्डर दस्ता पेश करने के लिए रोमांचित हैं। यह दस्ता सामूहिक बड़े समूह, पार्टी एवं आयोजन जैसे आपके सभी बड़े ऑर्डर को आसानी से संभाल पाएगा। पूरी तरह इलेक्ट्रिक वाहनों पर आधारित यह दस्ता 50 लोगों तक के लिए ऑर्डर पहुंचाने के लिए बनाया गया है।

’’ हालांकि, गोयल ने कहा कि इस दस्ते के लिए निर्धारित इलेक्ट्रिक वाहनों पर अभी काम चल रहा है और Zomato इनमें कूलिंग उपकरण और तापमान नियंत्रण वाले बॉक्स जैसे हिस्सों को जोड़ने की दिशा में काम कर रही है।

इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.