गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में 10 दिन का समर कैंप 22 मई 2024 से 31 मई 2024 तक चला और आज 31 मई 2024 को समापन हुआ। समर कैंप में लगभग 200 बच्चों ने तैराकी, नृत्य, संगीत, क्रिकेट, बैडमिंटन, पेंटिग एवं जूडो में भाग लिया।
10 दिन के कैंप में बच्चों ने विभिन्न तरह के कौशल सीखे। आज समापन पर निदेशक श्री वी. बी. नैनवाल जी ने विद्यार्थियों को हर कला को कला सीखने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि आज हर क्षेत्र में मल्टीटास्किंग लोगों की जरुरत है। इस अवसर पर प्रधानाचार्य, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
इसे भी पढ़े-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रानीबाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री का निरीक्षण किया
हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए क्लिक करें
