खबर संसार हल्द्वानी.उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी में खानपान फेस्ट में 13स्टाल लगे. जी हा उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी में आज कौशल / क्षमता विकास तथा पारंपरिक खानपान के प्रति जागरूकता के उद्देश्य से वन दरोगा प्रशिक्षण 2024 बैच द्वारा फूड फेस्ट कार्यक्रम आयोजित किया गया.
उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी में खानपान फेस्ट में 13स्टाल
आपको बताये चले फेस्ट में 13 सुसज्जित स्टॉल लगाए जिनमें विभिन्न कुमाऊनी /गढ़वाली व अन्य व्यंजन जैसे पहाड़ी रायता , सिंगौड़ी मिठाई, गहेत के स्वाले तथा फाणु , बिरूड़े, भट्ट की चुड़कानी , उरद का चैंसा, मंचूरियन राइस,वेज बिरियानी आदि बनाए गए। इस कार्यक्रम में अकादमी की निदेशक/मुख्य वन संरक्षक डॉ तेजस्विनी अरविंद पाटिल , उप वन संरक्षक डॉ अभिलाषा सिंह ,वन दरोगा प्रशिक्षण सत्र संचालक राजेश डालाकोटी , वन रेंजर प्रशिक्षण सत्र संचालक ललित कुमार , जगत सिंह रावत, राजेंद्र सिंह बिष्ट एवम अन्य कार्मिक व प्रशिक्षार्थी उपस्थित रहे।

