HomeCrimeपढ़ाई को लेकर 4 साल की बच्ची को पीटा, मौत, पुलिस ने...

पढ़ाई को लेकर 4 साल की बच्ची को पीटा, मौत, पुलिस ने माता-पिता को किया अरेस्ट

जमशेदपुर, खबर संसार। झारखंड के परसूडीह में एक शख्स ने अपनी 4 साल की बच्ची को पीटकर मार डाला। घितिका महतो नाम की बच्ची की हत्या के बाद उसने लाश को 40 किलोमीटर दूर गालूडीह रेलवे स्टेशन के पास झाड़ियों में फेंक दिया। पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया, तो उसने बताया कि बेटी पढ़ाई नहीं करती थी। जिसकी वजह से उसे बांधकर पीटा था। इस पिटाई से उसकी मौत हो गई। ये घटना बारीगोड़ा गांव में हुई है। पुलिस ने इसके बाद आरोपी उत्तम मैती की निशानदेही पर उसकी बेटी का शव बरामद किया। उत्तम और उसकी पत्नी अंजना महतो मूलरूप से बोड़ाम के कदमजोड़ा के निवासी हैं।

इसे भी पढ़े- केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार ने दिया तोहफा, होम लोन की ब्याज दर 7.1% किया 

दंपति ने पुलिस को बताया कि बार-बार समझाने के बाद भी छोटी बेटी पढ़ाई में कोई दिलचस्पी नहीं दिखा रही थी। गुस्से में आकर उन्होंने उसके हाथ-पैर बांध दिए और उसकी पिटाई कर डाली। वे उसे खासमहल के सदर अस्पताल ले गए लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। फिर वे सलगाझूरी स्टेशन से एक ट्रेन में चढ़े और गालूडीह स्टेशन पर उतरे, जहां उन्होंने शव को रेल ट्रैक के पास झाड़ियों में फेंक दिया। फिर दोनों पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम चले गए। दरअसल, बच्ची की मां का मायका झाड़ग्राम में है।

पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना

मंगलवार को जब वे बरिगोडा लौटे तो पड़ोसियों ने उनकी बेटी के बारे में पूछा। लेकिन उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्हें दंपति पर शक हुआ और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो दोनों बच्ची का पिता टूट गया और पूरी घटना के बारे में बताया।

बच्ची से की जाती थी मारपीट

उधर, पड़ोसियों ने बताया कि बच्ची के माता-पिता तीन महीने से बरिगोडा में किराये के मकान में रह रहे थे। माता-पिता बच्ची को अक्सर पीटते थे। ऐसे में जब उन्हें बच्ची नहीं दिखी तो माता-पिता से पूछा। उनके गोलमोल जबाव से उन्हें बच्ची की हत्या किए जाने का शक हुआ और उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

हमारे फेसबुक पेज से जुड़ने के लिए

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.