खबर संसार कानपुर।स्कॉर्पियो में से 50 लाख कैश बरामद जी हा कल हरिद्वार में एसटीएफ ने पुराने नोट की करेंसी पकड़ी थी तो आज कानपुर में चेकिंग के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती के खास नेता माने जाने वाले बसपा नेता शमसुद्दीन राइनी की स्कॉर्पियो से पुलिस ने 50 लाख रुपए बरामद किए हैं. मामले में आयकर विभाग और अन्य टीमें बसपा नेता से पूछताछ में जुटी हैं.
स्कॉर्पियो में से 50 लाख कैश बरामद
बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो गाड़ी से चेकिंग के दौरान स्टेटटिक टीम ने बसपा नेता शमसुद्दीन राइनी 50 लाख रुपए बरामद किए हैं. खबर मिलते ही इनकम टैक्स की टीम भी वहां पहुंची और शमसुद्दीन राइनी से पूछताछ की. फिलहाल मामले में आयकर और अन्य टीमें जांच में जुट गई हैं. आयकर विभाग की जांच और पूछताछ के बाद ही अन्य जानकारियों के बारे में पता चल सकेगा. फिलहाल चुनावी माहौल में बसपा नेता शमसुद्दीन की गाड़ी में इतनी बड़ी रकम मिलना बसपा के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है.
मालूम हो बीते दिन शुक्रवार को ही मुजफ्फरनगर के बसपा नेता अरशद राणा ने पुलिस के पास शिकायत की थी पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी शमसुद्दीन राइन ने टिकट के बदले पैसे की मांग की थी. पीड़ित अरशद राणा ने कहा था कि मैंने उन्हें लगभग 67 लाख रूपये दिए लेकिन मेरी जगह किसी और को टिकट दे दिया गया है. जिलाध्यक्ष ने कहा कि पैसा वापस मिल जायेगा लेकिन अभी तक मुझे एक रुपया वापस नहीं मिला है.
इतना ही नहीं बसपा नेता अरशद राणा थाने में इस दौरान इंस्पेक्टर के सामने फूट-फूटकर रोए जिसका वीडियो भी आजकल वायरल हो रहा है. साथ ही अरशद ने चेतावनी भी दी थी कि अगर इंसाफ नहीं मिला, तो वह आत्मदाह कर लेंगे. एक दिन पहले पैसे हड़पने का आरोप और अगले ही दिन शमसुद्दीन राइन के पास से 50 लाख रुपए जब्त होना कड़ियों को जोड़ता दिखता है. फिलहाल असल मामला तो जांच के बाद ही सामने आ पाएगा.
