HomePoliticalBSP (बसपा) के 6 और भाजपा के एक विधायक ने थामा सपा...

BSP (बसपा) के 6 और भाजपा के एक विधायक ने थामा सपा का हाथ

लखनऊ, खबर संसार। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (Up Assembly Election 2022) से पहले नेताओं के पाला बदलने का सिलसिला जारी है। ताजा खबर के अनुसार बसपा (BSP) के 6 बागी विधायक और भाजपा के एक विधायक ने आज सपा का दामन थाम लिया।

बसपा (BSP) के विधायक असलम अली राईनी, सुषमा पटेल, असलम राईनी, मुज्तबा सिद्दीकी, हरगोविंद भार्गव और हाकिम लाल बिंद समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इसके अलावा बीजेपी विधायक राकेश राठौर ने भी समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया।

सपा सुप्रीमो ने भाजपा पर किया हमला

इस मौके पर समाजवादी पार्टी (SP) के सुप्रीमो अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि मेरा परिवार भाजपा परिवार की जगह, अब मेरा परिवार भागता परिवार हो गया है। जनता में बहुत गुस्सा है। बहुत सारे लोग समाजवादी पार्टी में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने ये भी आने वाले वक्त में बीजेपी का सफाया हो जाएगा।

अखिलेश यादव ने बीजेपी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि इसने अवाम से जो वादे किए थे, वे पूरे नहीं किए। भाजपा ने वादा किया था कि 2022 तक किसानों की दोगुनी हो जाएगी। लेकिन आज किसान ये जानना चाहता है कि किसानों की आय दोगुनी कब होगी। आज सभी जरूरी सामान महंगा हो गया।

इसे भी पढ़े-इस दिपावली इन रााशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा 

अखिलेश ने कहा कि बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र को कूड़ेदान में फेंक दिया है। कभी संकल्प पत्र का पन्ना बीजेपी ने नहीं पलटा। बीजेपी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया। बीजेपी पर जनता ने भरोसा किया, बीजेपी ने जनता को उतना ही बड़ा धोखा दिया। बता दें, हरेंद्र मलिक पहले भी समाजवादी पार्टी में रहकर 1998 और 1999 में हुए लोकसभा चुनाव में मुजफ्फरनगर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं।  (BSP)

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.