HomeUttarakhandकड़ाके की ठंड के बाद भी श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर किया...

कड़ाके की ठंड के बाद भी श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पर किया snaan

हरिद्वार, खबर संसार। आज मकर संक्रांति के अवसर पर ठंड के बावजूद लोगों ने भारी तादाद में हर की पैड़ी पर गंगा में डुबकी लगाई (snaan)। आज सुबह तड़के ही लोग हर की पैड़ी भारी तादाद में पहुंचने शुरू हो गए थे।

श्रद्धालुओं ने हर की पैड़ी पर गंगा स्नान (snaan) करने के साथ-साथ अपने देवी-देवताओं को भी स्नान कराया और ढोल धमाल साथ हर की पैड़ी पर पहुंचे। गंगा स्नान (snaan) के बाद तिल उड़द की दाल की खिचड़ी दान की और मांगलिक कार्य संपन्न कराए।

आज सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश कर गए हैं और इसी के साथ आज से शुभ कार्य शुरू हो गए हैं। हर की पैड़ी पर मेला प्रशासन ने कुंभ की तर्ज पर व्यवस्था की थी और हर की पैड़ी पर चारों और बड़ी तादाद में पुलिस तैनात की गई थी।

भारत के विभिन्‍न प्रांतों से आते है श्रद्धालु

हर की पैड़ी पर गंगा स्नान (snaan) करने के लिए भारत के विभिन्न प्रांतों राजस्थान, मध्य प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा के अलावा नेपाल से भी बड़ी तादाद में लोग गंगा में स्नान करने आए। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि मकर संक्रांति पर गंगा में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है।

इसे भी पढ़े- जाने क्‍यों मारा CBI ने सीबीआई के यहां मारा छापा

हर की पैड़ी पर गंगा स्नान करने से पुण्य की प्राप्ति होती है हर की पैड़ी पर कुंभ मेले की तर्ज पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी मकर सक्रांति को उत्तरायणी पर्व के रूप में उत्तराखंड में बनाते हैं मकर संक्रांति भारत का प्रमुख पर्व है।

मकर संक्रांति (संक्रान्ति) पूरे भारत और नेपाल में किसी न किसी रूप में मनाया जाता है। पौष मास में जब सूर्य मकर राशि पर आता है तभी इस पर्व को मनाया जाता है। यह त्योहार जनवरी महीने के 14वें दिन पड़ता है। इस दिन सूर्य धनु राशि को छोड़ मकर राशि में प्रवेश करते हैं।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.