HomeUttar Pradeshजाने क्‍यों मारा CBI ने सीबीआई के यहां मारा छापा

जाने क्‍यों मारा CBI ने सीबीआई के यहां मारा छापा

गाजियाबाद, खबर संसार। गाजियाबाद और नोएडा में जब दिल्ली के सीबीआई (CBI) अफसरों के घर सीबीआई टीम अचानक पहुंची तो हर कोई हैरान रह गया। भ्रष्टाचार के आरोप में केंद्रीय जांच ब्यूरों के अधिकारियों ने इन अफसरों के घर छापे मारे।

गाजियाबाद में सीबीआई (CBI) के बड़े अधिकारी के घर छापे की खबर सबसे पहले आई। सूत्रों की मानें तो गाजियाबाद में पूर्व अधिकारी के फ्लैट को चारों तरफ से घेर कर सीबीआई ने तलाशी की। इसके अलावा दिल्ली और नोएडा में भी सीबीआई के दूसरे अफसरों के घर पर छापे मारे गए।

इसे भी पढ़े – Jio ने बंद किए अपने 4 सस्ते रिचार्ज प्लान, जानें पुरी डीटेल

इस अधिकारी का नाम आर के ऋषि बताया जा रहा है। वह सीबीआई (CBI) अकादमी गाजियाबाद में डीएसपी के पद पर तैनात हैं। सूत्रों की मानें तो उनके ऊपर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। शिकायत के बाद सीबीआई की एक टीम अधिकारी के कौशांबी इलाके में स्थित घर पहुंची।

इन ठिकानों पर भी छापे

टीम शिवालिक टावर के फ्लैट नंबर 402 में पहुंची। बताया जा रहा है कि बिना किसी को भनक लगे टीम सुबह करीब 8:30 बजे शिवालिक टावर पहुंच गई थी। टीम में 12 लोग शामिल बताए जा रहे हैं। टीम के सदस्य फ्लैट के बाहर से लेकर अंदर तक मौजूद थे। छापेमारी की कार्रवाई करने के बाद लगभग डेढ़ बजे टीम यहां से निकल गई।

बताया जा रहा है कि गाजियाबाद के अलावा नोएडा और दिल्ली के कई ठिकानों पर भी सीबीआई (CBI) की टीमें पहुंची हैं। एक मामले से जुड़े अन्य सीबीआई अधिकारियों के ठिकानों पर छापे चल रहे हैं।

फेसबुक पेज से जुड़े

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.