खबर संसार देहरादून । हम न हटेंगे हम न दबेगे अपना हक लेकर रहेंगे। हमे 4600 ग्रेड पे मिलना चाहिए। अगर नही मिला तो 25 को समस्त पुलिसकर्मी रैली और विरोध प्रदर्शन करेंगे। इन लोगो का कहना है की हर बार ही पुलिस विभाग के साथ ही नाइंसाफी क्यों उत्तराखंड में सिर्फ पुलिस विभाग ही एक ऐसा विभाग है जहां जवान कॉन्स्टेबल से भर्ती होता है और कॉन्स्टेबल से ही रिटायर होता है ।
जब पुलिस विभाग का ग्रेड पे 10,16,26 था उसे बढ़ाकर 10,20,30कर दिया गया हम लोग तब भी कुछ नहीं कहा पर इस बार बीपी हमारे साथ नाइंसाफी की गई 10,20,30करने के बाद भी बीच का रास्ता निकाल रहे कमेटी बनाकर जो पुलिस परिवार को मान्य नहीं है अगर हमारी मांगे पूरी नहीं की जाएगी तो उत्तराखंड पुलिस परिवार सड़कों पर आ जाएगा।



