HomeNationalहाय महंगाई - 1st August से फिर बढ़ गए रसोई गैस के...

हाय महंगाई – 1st August से फिर बढ़ गए रसोई गैस के दाम

खबर संसार, नई दिल्ली: हाय महंगाई – 1st August से फिर बढ़ गए रसोई गैस के दाम। देश की आम जनता को एक बार फिर महंगी रसोई गैस का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि महीने की शुरूआत में ही तेल कम्पनियों ने 1st August से रसोई गैस के दमा बढ़ा दिये हैं।

बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतों से जनता पहले से परेशान है। क्योंकि इसमें लगातार इजाफा हो रहा है। वहीं अब गैस सिलेंडर की कीमत बढ़कर आम आदमी की कमर ही तोड़ दी है।

1st August महंगाई को एक और झटका

अगस्त महीने की शुरूआत में ही सरकारी तेल कंपनियों ने एक एक तारीख से ही एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में  1st August से 73.5 रुपए प्रति सिलेंडर का इजाफा किया है।

ये भी पढ़ें – rashan दुकानों के खिलाफ लोगो का फूटा गुस्सा

इसके बाद राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर का दाम 1,500 रुपए से बढ़कर 1623 रुपए प्रति सिलेंडर हो गया है।

बिना सब्सिडी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोत्तरी नहीं

तेल कंपनियों ने घरेलू उपयोग में होने वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है. इसके दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। बता दें कि पिछले महीने यानी जुलाई में तेल कंपनियों ने घरेलू रसोई गैस सिलेंडर का दाम 25.50 रुपए बढ़ाया था। 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 834.50 रुपए बरकरार है।

कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढे़ दाम

1st August से सरकारी तेल कंपनियों ने 19 किग्रा कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की है. दिल्ली में 19 किग्रा कमर्शियल गैस की कीमत 73 रुपए बढ़कर 1623 रुपए हो गया।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.