खबर संसार, दिल्ली: …तो अब बिना राशन कार्ड के भी free. में मिलेगा राशन! हुए केंद्र सरकार ने इस समय देश के कई राज्यों में free. राशन देने का काम जोरों से चला रखा है। दिल्ली-एनसीआर में भी पिछले दिनों ” वन नेशन वन राशन कार्ड योजना ” लागू होने के बाद दूसरे राज्य के लोगों को भी फ्री में राशन मिलना शुरू हो गया है।
free. में राशन दिया जा रहा
गैर-पीडीएस श्रेणी के कार्ड होल्डरों के लिए अलग से राशन देने की शुरुआत भी हुई है। यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, झारखंड में पहले से ही बिना राशन कार्ड के ही free. में ही राशन दिया जा रहा है।
ये भी पढ़े- इस नंबर पर कीजिए missed call , तुरंत मिलेगा गैस कनेक्शन
31 अगस्त तक राशन कार्ड को आधार से करवा लें लिंक
ऐसे में अगर आपका राशन कार्ड आधार या बैंक खाते से अभी तक लिंक नहीं हुआ है या कुछ दिनों से आपका राशन कार्ड सस्पेंड चल रहा है तो आप 31 अगस्त 2021 तक आपूर्ति कार्यलयों में या ऑनलाइन आप आधार को राशन कार्ड से लिंक करा सकते हैं। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड और दिल्ली-एनसीआर में यह काम अभी भी चल रहा है। कई राज्य सरकारों ने इस संबंध में सूचना जारी कर दी है कि अगर आधार से राशन कार्ड लिंक नहीं हुआ तो राशन कार्ड ब्लॉक कर दिया जाएगा।
अगर आप इस परेशानी से बचना चाहते हैं तो जल्द ही राशन कार्ड को आधार से या अपने बैंक खाते से लिंक करा दें. इसको लेकर अब राज्य सरकारें नोटिफिकिशन जारी करना शुरू कर दिया है।


