HomeUttarakhandमुख्यमंत्री (cm) ने की वित्त विभाग की समीक्षा, उठाए ये बड़े कदम

मुख्यमंत्री (cm) ने की वित्त विभाग की समीक्षा, उठाए ये बड़े कदम

खबर संसार, देहरादून: मुख्यमंत्री (cm) ने की वित्त विभाग की समीक्षा, उठाए ये बड़े कदम मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के वित्तीय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने, आय के संसाधनों को बढ़ाने, राजस्व हानि रोकने के प्रयासों के साथ ही बजट के निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति हेतु कारगर प्रयासों की जरूरत बतायी है।

राज्य से गरीबी, बेरोजगारी एवं पलायन से मुक्ति के लिये संतुलित एवं समावेशी विकास पर भी ध्यान देने के निर्देश मुख्यमंत्री ने दिये है। राज्य की वार्षिक विकास दर, औद्योगिक विकास दर, कृषि एवं सम्बद्ध विकास दर को बढ़ाने के प्रयासों पर भी उन्होंने ध्यान देने को कहा है।

मुख्यमंत्री (cm)  ने मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव, सचिव वित्त, वित्त के विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के साथ राज्य की वित्तीय स्थिति की समीक्षा की। वित्त सचिव अमित नेगी ने व्यापक प्रस्तुतीकरण के माध्यम से राज्य की वित्तीय स्थिति आय-व्ययक आदि से सम्बन्धित विषयगत जानकारी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने बताया कि राज्य का इस वर्ष का बजट 58 हजार करोड़ है।

ये भी पढ़ें-  अब भारत में (विदेशी) foreign nationals को भी लगेगा कोरोना का टीका

स्थिति में सुधार लाने के होगें प्रयास

मुख्यमंत्री (cm) ने की वित्त विभाग की समीक्षा, उठाए ये बड़े कदम ने राज्य में आय के संसाधनों तथा पूंजी निवेश को बढ़ाने के प्रयासों पर बल देते हुए कहा कि कोविड 19 के दृष्टिगत वित्तीय स्थिति पर भी इसका प्रभाव पड़ा है। बावजूद इसके बेहतर वित्तीय प्रबंधन के द्वारा हमें इस स्थिति में सुधार लाने के प्रयास करने होंगे। आय के संसाधनों को बढ़ावा देने वाली योजनाओं के क्रियान्वयन, राज्य के 70 प्रतिशत वन भूमि से वन उपज आदि को आय के संसाधनों से जोड़ने, खनन की व्यवहारिक नीति बनाने, कर राजस्व आदि पर ध्यान देने पर बल दिया।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर मुख्य सचिव डॉ एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव श्रीमती मनीषा पंवार, श्री आनन्द वर्द्धन, अपर प्रमुख सचिव श्री अभिनव कुमार, विशेष सचिव श्री पराग मधुकर धकाते, प्रभारी सचिव श्री वी षणमुगम, अपर सचिव श्री अरूणेन्द्र सिंह चैहान, श्रीमती अमिता जोशी सहित कोषागार, ऑडिट, पेंशन स्टेट जी.एस.टी. स्टाम्प रजिस्ट्रेशन, राजिस्ट्रार सोसाइटी आदि विभागों के उच्चाधिकारियों मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.