HomeNationalअब भारत में (विदेशी) foreign nationals को भी लगेगा कोरोना का टीका

अब भारत में (विदेशी) foreign nationals को भी लगेगा कोरोना का टीका

खबर संसार, नई दिल्ली: अब भारत में (विदेशी) foreign nationals को भी लगेगा कोरोना का टीका, कोरोना संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऐतिहासिक फैसला लिया है। इस फैसले में अब भारत में रह रहेे विदेशी नागरिक भी कोरोना का टीका लगवा सकेंगे। सरकार ने (विदेशी) foreign nationals को को-विन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन कराने की मंजूरी दे दी है।

रजिस्ट्रेशन के बाद  (विदेशी) foreign nationals मिलेगा स्लाॅट

भारत में काफी संख्या में (विदेशी) foreign nationals रहते हैं, कई राज्यों में ये विदेशी नागरिक रहते हैं। सरकार ने अब विदेशी नागरिक को-विन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के लिए अपने पासपोर्ट को अपने पहचान पत्र के रूप में इस्तेमाल करने को कहा हैं। एक बार को-विन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन होने के बाद उन्हें वैक्सीनेशन का स्लॉट मिल जाएगा। इसके बाद वे चुने गए सेंटर पर तय समय पर जाकर कोरोना वैक्सीन लगवा सकेंगे।

ये भी पढ़ें- 11 मिनट ही rape हुआ यह कह कोर्ट ने बलात्‍कारी की सजा कर दी कम

सरकार लगातार चला रही अभियान

बता दें, भारत में बड़ी संख्या में (विदेशी) foreign nationals रहते हैं। खासकर बड़े शहरों में इनकी संख्या और भी अधिक है। ऐसे में इन विदेशी नागरिकों के कोरोना वैक्सीन नहीं लेने से देश में कोरोना वायरस के फैलने की संभावना अधिक है। ऐसी किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए सभी योग्य व्यक्तियों को कोरोना की वैक्सीन लगवाने का अभियान सरकार लगातार तेज कर रही है।

इन वैक्सीन को  मिल चुकी मंजूरी

देश में अब तक कोविशील्ड, कोवैक्सीन, स्पुतनिक-वी, माडर्ना और जानसन एंड जानसन की वैक्सीन को मंजूरी मिल चुकी है। जानसन एंड जानसन की वैक्सीन सिंगल डोज की है। इन वैक्सीन को  कोरोना के खिलाफ सुरक्षा और प्रभाव के मामले में इसे कारगर पाया गया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.