HomeNationalKalyan Singh के निधन पर 01 दिन का सार्वजनिक अवकाश, यहां...

Kalyan Singh के निधन पर 01 दिन का सार्वजनिक अवकाश, यहां होगा अंतिम संस्कार

खबर संसार, लखनऊ:. Kalyan Singh के निधन पर 01 दिन का सार्वजनिक अवकाश, यहां होगा अंतिम संस्कार। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार देर रात हो गया था। वह 89 साल के थे।  लखनऊ के एसजीपीजीआई अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। कल्याण सिंह के निधन के बाद से यूपी में शोक की लहर दौड़ गई।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी समेत सभी पार्टियों के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। उनके निधन पर यूपी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने Kalyan Singh के सम्मान में यूपी में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। इसके साथ ही सोमवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है।

बता दें कि आज सुबह 11 बजे तक पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर उनके निवास स्थान रहा, उसके बाद उनके पार्थिव शरीर को एक बजे तक विधानसभा में उनके पार्थिव शरीर को रखा गया, जहां पर कई पार्टियों नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दीे और शोक संवेदना व्यक्त की।

ये भी पढ़ें- अफगानिस्तान से लौटने वाले उत्तराखण्ड के लोगों को निशुल्क उत्तराखण्ड

नरौरा गंगा किनारे होगा Kalyan Singh का अंतिम संस्कार

भाजपा कार्यालय में Kalyan Singh  का उनका पार्थिव शरीर 2ः30 बजे तक रखा जाएगा। उसके बाद एयरपोर्ट से 3ः 30 बजे उनका पार्थिव शरीर गृह क्षेत्र अलीगढ़ ले जाया जाएगा। कल  23 अगस्त को  बुलंदशहर के नरौरा में गंगा किनारे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इन नेताओं ने की श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को उनके आवास पर श्रद्धांजलि दी। कल्याण सिंह यूपी के दो बार मुख्यमंत्री रहे और राजस्थान में राज्यपाल भी थे। उनके साथ काम करने का मुझे काफी दिन अवसर प्राप्त हुआ। उनका निधन हमारे देश और बीजेपी के लिए अपूरणीय क्षति है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.