HomeNationalkalyaan सिंह की थी सिर्फ ये अंतिम इच्छा, क्या भाजपा करेगी पूरा!

kalyaan सिंह की थी सिर्फ ये अंतिम इच्छा, क्या भाजपा करेगी पूरा!

खबर संसार, लखनऊ: भाजपा के कद्दावर व लोकप्रिय नेता kalyaan सिंह का निधन होने के पश्चात लोग उनके बारे में सोच कर याद करते हैं, कि वह लोकप्रिय व जनप्रिय नेता आखिर थे क्यों। आज वह हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें आज भी हमारे साथ हैं। जाते-जाते ये दिग्गज नेता हमारे बीच बहुत सी यादें छोड़ गये हैं, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कल्याण सिंह ने एक सभा में अंतिम इच्छा बताई थी। कि आखिरकार व चाहते क्या थे।

ये भी पढ़ें- Kalyan Singh के निधन पर 01 दिन का सार्वजनिक अवकाश, यहां होगा अंतिम संस्कार

एक सभा संबोधित करते हुए भावुक हो गए थे kalyaan सिंह 

पूर्व मुख्यमंत्री kalyaan सिंह का एक अलग ही अंदाज हुआ करता था। जब वह सभा को संबोधित करते थे तो उन्हें सभा में सुनने के लिए लोगों की अपार भीड़ इकट्ठा हो जाया करती थी। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई व kalyaan सिंह के भाषणों को लोग सुनने को बेताब रहते थे। काफी समय पहले वह एक सभा को संबोधित कर रहे थे, तो उन्होनंे उस समय भारतीय जनता पार्टी को अपनी अंमित इच्छा बताई थी। वह मंच पर बहुत ही भावुक हो गए थे।

अंतिम समय में भाजपा के झंडा से लिपटा रहूं

पूर्व मुख्यमंत्री  kalyaan सिंह ने कहा था कि संघ और भारतीय जनता पार्टी के संस्कार मेरे रक्त के बूंद-बूंद में समाए हुए हैं। ”मेरी इच्छा है कि जीवन भर भाजपा में रहूं, व जीवन का जब अंत होने का हो तो मेरा शव भी भारतीय जनता पार्टी के झंडे में लिपटकर जाए।” अब वक्त आ गया है कि भाजपा को इच्छा को भी पूरा करें। आपको बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने शनिवार को उन्होंने 89 साल की उम्र में लखनऊ के पीजीआई में आखिरी सांस ली। उनके निधन से पूरे देश में शोक की लहर है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.