खबर संसार, नई दिल्ली: k.L. rahul पर आईसीसी ने लगाया भारी जुर्माना, वजह सिर्फ ये… भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज k.L. राहुल पर ICC ने भारी जुर्माना लगाया है। ओवल में की गई अपनी हरकत की वजह से तीसरे टेस्ट में केएल राहुल इसका खामियाजा भुगतना पड़ा। दरअसल मामला टेस्ट मैच के तीसरे दिन का है।
दूसरी पारी में केएल राहुल 46 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए थे, तभी जेम्स एंडरसन ने उन्हें आउट कर दिया। फिर अंपायर ने आउट का सिगनल दे दिया। उस पर k.L. rahul ने आपत्ति जता दी। लंदन में चैथे टेस्ट के तीसरे दिन अंपायर के फैसले पर असहमति दिखाने के लिए रविवार को मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया।
ये भी पढें- अब गाड़ियों की po-po होगी बंद, सुनाई देगी मधुर बांसुरी की धुन
k.L. rahul ने बनाए थे 46 रन
मामला भारत की दूसरी परी के 34वं ओवर की है, जब राहुल के बल्ले के किनारे बाल बेयरस्टो के दस्तानों में समा गई। इसके बाद हुई जोरदार अपील को अंपायर ने नकार दिया। पर इंग्लैंड ने डीआरएस के जरिए फैसले को अपनी ओर मोड़ लिया। k.L. rahul को लगा था कि जो आवाज आई वो गेंद और बल्ले की टकरार की ना होकर पैड और बैट के टक्कर की थी। लेकिन, अंपायर ने इसे मानने से इंकार कर दिया। राहुल ने 101 गेंद में 46 रन बनाए थे।
k.L. राहुल को मिली सजा
ICC कोड ऑफ कंडक्ट की धारा 2.8 के तहत नियम तोड़ने पर केएल राहुल को दोषी पाया गया। राहुल पर इसके लिए मैच फीस का 15 फीसद जुर्माना लगाया गया। साथ ही उनके एक डिमेरिट अंक भी घटा दिए गए. ये पिछले 24 महीनों में केएल राहुल का पहला नियम उल्लंघन है। राहुल ने अपनी गलती मान ली, जिसके चलते इस मसले पर आगे सुनवाई की जरूरत नहीं है।


