खंबर संसार , नई दिल्ली: Bhupendra Patel बने गुजरात के 17 वे मुख्यमंत्री, गुजरात के नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज गांधीनगर में स्थित राजभवन में शपथ ली। Bhupendra Patel गुजरात के 17वें मुख्यमंत्री बने हैं। उनके शपथ ग्रहण में गृह मंत्री अमित शाह समेत 5 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद थे। पटेल ने गुजराती में शपथ ली।
शपथ ग्रहण में ये लोग रहे मौजूद
मुख्यमंत्री पद की शपथ समारोह में गृहमंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गोवा और असम के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। समारोह में में आनंदीबेन पटेल की बेटी अनार पटेल भी पहुंचीं। Bhupendra Patel ने पहले से तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 2 बजे राजभवन में शपथ ली। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने बताया कि भूपेंद्र पटेल के साथ किसी को शपथ नहीं दिलाई गई है, क्योंकि उपमुख्यमंत्री के नाम पर अभी फैसला नहीं हुआ है।
ये भी पढें- अब Arshad Madani बोले हिन्दू-मुस्लिमों के पूर्वज एक ही…
पटेल नेता हैं Bhupendra Patel
ऐसे में जब दिसंबर 2022 में राज्य विधानसभा चुनाव होने की उम्मीद है, भाजपा ने चुनाव में जीत के लिए Bhupendra Patel पर भरोसा जताया है, जो कि एक पाटीदार हैं। साल 2017 के चुनावों में, भाजपा ने राज्य विधानसभा की 182 में से 99 सीटें जीतीं थी जबकि कांग्रेस को 77 सीटें मिली थीं।
गुजरात में पाटीदार एक प्रमुख जाति है। उसकी चुनावी वोटों में से एक एक बड़े हिस्से पर नियंत्रण होने के साथ ही शिक्षा, रियल्टी और सहकारी क्षेत्रों पर मजबूत पकड़ है । मुख्यमंत्री बनने वाले भूपेंद्र पटेल कडवा पाटीदार हैं और यह भाजपा की इस समुदाय को लुभाने की योजना का हिस्सा है, जिनके बारे में कुछ राजनीतिक पर्यवेक्षकों को लगता है कि वे पार्टी से दूर हो गए हैं ।


