spot_img
spot_img
HomePoliticalकाँग्रेस, भाजपा व अन्य दल छोड़ कर 124 लोग समाजवादी पार्टी में...

काँग्रेस, भाजपा व अन्य दल छोड़ कर 124 लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हुए

खबर संसार हल्द्वानी काँग्रेस, भाजपा व अन्य दल छोड़ कर 124 लोग समाजवादी पार्टी में शामिल हुए।जी हा आज समाजवादी पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी जी के समक्ष उनके कार्यालय 17-आज़ाद नगर हल्द्वानी पर पूर्व पार्षद महबूब आलम, अब्दुल रऊफ, मोहम्मद वसीम, मोहम्मद सुल्तान, रईस मियाँ, मोहम्मद रफ़ी ,आरिफ खान, आकीब मिकरानी हम्माद मिकरानी,और इनके 124 साथियों ने काँग्रेस,भाजपा,व अन्य दल छोड़ कर समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सपा प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने सपा में शामिल हुए समस्त कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया,श्री सिद्दीक़ी ने कहा कि वर्तमान में केन्द्र एव प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता बुरी तरह परेशान है।और इन सरकारों से जनता छुटकारा चाहती है।*

*श्री सिद्दीक़ी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश के घोषणा पत्र से प्रभावित होकर भारी संख्या में युवा एव अन्य समाज समाजवादी पार्टी से जुड़ रहे हैं।क्यों कि उन्हें पता है कि समाजवादी पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता है।वह जो भी वादे करते हैं वह समय पर पूरा होता है।*

*उन्होंने कहा श्री अखिलेश यादव जी जो विकास का घोषणा पत्र उत्तर प्रदेश में लाए हैं उससे प्रभावित होकर वहाँ तो समाजवादी पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने जा रही है।वही इसका असर उत्तराखण्ड में भी देखने को मिल रहा है।भारी संख्या में लोग सपा से जुड़ रहे हैं।और उत्तराखण्ड सरकार में सपा की भागीदारी होगी तो सपा यहाँ भी उन सारी योजनाओं को लागू कराने का प्रयास करेगी।*

उत्तर प्रदेश में सपा के घोषणा पत्र में पहली कैबिनेट बैठक में 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का प्रस्ताव पास किया जाएगा १०० दिन के अंदर किसानो का क़र्ज़ माफ होगा।कन्या के जन्म पर 10 ग्राम सोना मिलेगा एव उसकी शिक्षा पूर्ण रूप से मुफ्त होगी।इण्टर पास छात्रों को लैपटॉप देनें इसी के साथ ही ग्रेजुएट बेरोजगारी को 5000/- रुपए हर महीने मिलेंगे क़ानून का राज होगा किसानो को उनकी उपज का वाजिब दाम मिलेगा और समय से उनका पैसे का भुगतान होगा।इसी तरह से सभी वर्गों का ध्यान रखते हुए घोषणा पत्र में हर वर्ग का ध्यान रखा गया है।और जनता भली भांति जानती हैं कि सपा जो भी वादे करती है वह समय पर पूरा करती है चाहे उसमे माननीय मुलायम सिंह यादव जी की सरकार रही हो या माननीय अखिलेश यादव जी की सरकार रही हों।इसी लिए समाजवादी पार्टी को समर्थन एव परिवार दिन प्रति दिन बड़ता ही जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जावेद सिद्दीकी,दीपक अग्रवाल,उमैर मतीन,अरशद अय्यूब,गौरव गुप्ता,ज़ुबैर खान,राजू सिद्दीक़ी,संजय कुमार,इमरान मिकरानी,मोहम्मद इक़बाल,फ़ैज़ान अंसारी,फ़रहत सिद्दीकी,नईम सैफ़ी,अशरफ़ ख़ान,वसी सलमानी,ज़िशान क़ुरैशी,बब्लू,अनवर क़ुरैशी,नासिर सिद्दीक़ी,मोहम्मद अमरुद्दीन,सुहैल क़ुरैशी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.