HomeUttar Pradeshबड़ी खबर- प्रियंका गांधी यूपी से लड़ेगी 2022 election !

बड़ी खबर- प्रियंका गांधी यूपी से लड़ेगी 2022 election !

खबर संसार, लखनऊ: बड़ी खबर- प्रियंका गांधी यूपी से लड़ेगी 2022 election !, उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। इस बीच खबर आ रही है कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रायबरेली या अमेठी से वह चुनावी मैदान में उतर सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो गांधी परिवार से वह पहली सदस्य होंगी जो विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। अभी तक गांधी परिवार के किसी भी सदस्य ने विस चुनाव नहीं लड़ा है।

बता दें कि अभी कुछ दिनों पहले ही कांग्रेस के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने भी प्रियंका गांधी सलाह दी थाी कि उनको विस 2022 election के चुनावी मैदान में खुद उतरना चाहिए। जिससे जनता में काफी अच्छा संदेश जाएगा और पार्टी मजबूत होगी।

2017 विस में मिली थीं कांग्रेस को 05 सीट

उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 403 सीटों के लिए अगले साल चुनाव होंगे। पिछले विस चुनाव में भाजपा ने 312 सीटों पर जीत दर्ज की। जबकि सपा को 47 सीटें, बसपा को 19 सीटें और कांग्रेस को मात्र सात सीटें मिलीं। कांग्रेस को बड़ा झटका उसे रायबरेली में भी लगा। रायबरेली में विधानसभा की 05 सीटें हैं जिनमें से दो सीटों पर ही कांग्रेस जीत पाई। सूत्रों के अनुसार प्रियंका गांधी स की तरफ से चुनावी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। लेकिन अभी प्रियंका गांधी ने चुनाव लड़ने या ना लड़ने को लेकर खुद कोई संकेत नहीं दिए हैं।

रायबरेली या अमेठी से लड़ सकती हैं 2022 election

2022 election में प्रियंका गांधी इस लिए चुनावी मैदान में उतर सकती हैं क्योंकि रायबरेली व अमेठी कई वर्षों से गांधी खानदान का गढ़ रहा है। बता दें कि रायबरेली में 1952 से लेकर 2019 तक लोकसभा चुनाव में सिर्फ तीन बार कांग्रेस हारी है। 1977, 1988 और 1996 में इस सीट पर कांग्रेस को हार मिली थी।

इस सीट से फिरोज गांधी, इंदिरा गांधी, शीला कौल, अरुण नेहरू और सतीश शर्मा चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। इधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने एक सर्कुलर जारी कर कहा है कि जिसे भी टिकट चाहिए उसे 25 दिसंबर तक पार्टी फंड में 11 हजार रुपए जमा कराने होंगे। टिकट के लिए पहले आवेदन पत्र जमा करना होगा।

 

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.