HomeNationalअरुणाचल व गुजरात में earthquake, जानिए कितना नुकसान

अरुणाचल व गुजरात में earthquake, जानिए कितना नुकसान

खबर संसार नई दिल्ली: अरुणाचल व गुजरात में earthquake, जानिए कितना नुकसान, अरुणाचल प्रदेश व गुजरात में आज भूकंप के झटके महससू किये गये। जिसकी तीव्रता 4.4 रही। भूकंप की वजह से लोग दहशत में आ गए और अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। हालांकि अभी तक इसमें किसी जान-माल के नुकसान की खबर नही है।

ये earthquake के झटके आज रविवार को महसूस किये गये। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सीस्मोलॉजी के मुताबिक, अरुणाचल के चांगलांग से 70 किमी उत्तर-पश्चिम में दोपहर तीन बजकर छह मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.4 रही। फिलहाल किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

गुजरात में सुबह करीब 8ः38 आया earthquake

रविवार को आज सुबह गुजरात के कच्छ जिले में भी 3.1 तीव्रता का earthquake आया था। हालांकि यहां भी अभी तक कोई जान-माल के नुकासन होने की खबर नही है। गांधीनगर स्थित भूकंप विज्ञान अनुसंधान संस्थान के अनुसार भूकंप सुबह करीब 8ः38 बजे आया। भूकंप का केंद्र दुधई के 26 किलोमीटर उत्तर-उत्तर पूर्व में 9.3 किलोमीटर की गहराई में था।

ये भी पढें-शुरू हो रहे pitra paksh, इन बातों का जरूर रखें ध्यान

गुजरात में भूकंप की 3.1 तीव्रता

गुजरात के कच्छ जिला आपदा प्रबंधन इकाई ने कहा कि अभी तक जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है। अहमदाबाद से 300 किलोमीटर से अधिक दूर ‘अत्यधिक उच्च भूकंपीय क्षेत्र’ में स्थित कच्छ में नियमित रूप से हल्का earthquake आता रहता है। बता दें कि इससे पहले बीते शनिवार को जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके आये थे। जिसकी तीव्रता 4.3 थी। वहां भी किसी प्रकार की जान-माल के नुकसान की खबर नही है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.