खबर संसार, मऊ : हद हो गई- अब Woman पुलिसकर्मी से छेड़छाड़, मनचलों का खौफ उत्तर प्रदेश में इस तरह हावी है कि वह अब वह महिला पुलिसकर्मियों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। नशे में धुत मनचले आए दिन महिलाओं पर भब्तियां कसते रहते हैं। और अनाप-शनाप भाषा का प्रयोग करते हुए छेड़खानी करते रहते हैं।
अब प्रदेश में इन मनचलों का पुलिस से भी खौफ समाप्त हो चुका है। हद तो तब हो गई जब शराब के नशे में मनचलों ने एक Woman पुलिसकर्मी से भी छेड़छाड़ शुरू कर दी और कमेंट कसने लगे। बड़ी बात ये है कि महिला वर्दी में थी इसके बाद भी मनचलों ने घटना को अंजाम दिया। जिसके बाद महिला पुसिलकर्मी की शिकायत पर उनको हिरासत में लिया गया। आगे की कार्यवाही की जा रही है
यह भी पढे –यहां हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा इस तरह चल रहा था
Woman पुलिसकर्मी से छेड़छाड़
जानकारी के अनुसार मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के गाजीपुर तिराहे का है, जहां पर नशे में धुत दो युवकों ने कोतवाली जा रही Woman सिपाही के साथ छेड़खानी कर दी। इतना ही नहीं मनचले शराबियों ने महिला सिपाही का हाथ भी पकड़ लिया। जिसके बाद महिला ने स्थानीय पुलिस को इस बात की जानकारी दी तो तुरन्त पुलिस कर्मियों ने युवको को हिरासत में ले लिया। दोनों युवक ब्रह्मस्थान इलाके के रहने वाले हैं और दारू के नशे में धुत होकर Woman पुलिसकर्मी से छेड़छाड़ कर दी। फिलहाल पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
