HomeLocalयहां हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा इस तरह चल रहा था

यहां हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा इस तरह चल रहा था

रामनगर खबर संसार। यहां हुआ सेक्स रैकेट का खुलासा इस तरह चल रहा था। जी हा उत्तराखंड की रामनगर पुलिस एवं एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को मिली बड़ी सफलता, यहां एक रिसोर्ट में किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक युवक समेत पांच युवतियां गिरफ्तार जबकि एक आरोपी मौके से फरार।

यहां हुआ सैक्स रैकेट का खुलासा इस तरह चल रहा था

एंटी ह्यूमन ट्रेफिंग सेल व कोतवाली पुलिस ने संयुक्त रुप से देर रात मोहान क्षेत्र में एक रिसोर्ट के अंदर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। टीम ने मौके पर पांच युवतियों सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। फरार आरेापी की तलाश की जा रही है।

रामनगर कोतवाल आशुतोष कुमार सिंह से मिली जानकारी के अनुसार मामले में रिसोर्ट स्वामी ने इन सभी आरोपियों का ब्यौरा अपने यहां रजिस्टर में दर्ज ही नहीं किया था। जिसको लेकर रिसोर्ट स्वामी के खिलाफ पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। मामले में सभी आरोपी उत्तर प्रदेश दिल्ली व राजस्थान के बताए जाते हैं ।कोतवाल ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि मौके से पुलिस ने नगदी एवं आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है।

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.