खबर संसार, नई दिल्ली: मुस्लिम महिला जो उपहार में देती है भगवान Sri Krishna की पेंटिंग, केरल की कोझिकोड की रहने वाली एक मुस्लिम महिला जो भगवान श्री कृष्ण की बहुत ही सुंदर पेटिंग पिछले छह वर्षों से बनाती आ रही है। त्रशूर के प्रसिद्ध गुरुवायुर Sri Krishna मंदिर को नन्हे कृष्ण के पेंटिंग उपहार में देती रही हैं, लेकिन परंपरा और रीति-रिवाजों ने उन्हें मंदिर के अंदर जाने या गर्भगृह के सामने उनकी बनाई एक भी पेंटिंग पेश करने की अनुमति नहीं दी है। वह अपनी पेंटिंग को पोर्टल के सामने हुंडी के पास रख देती हैं या हर साल विशु और जन्माष्टमी के दिन मंदिर के कर्मचारियों को सौंप देती हैं।
ये भी पढें-naan scam – बढ़ गई छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की मुश्किलें
घर में भगवान Sri Krishna पेंटिंग बनाने की अनुमति नहीं
कोझिकोड की रहने वाली 28 वर्षीय मुस्लिम महिला जसना सलीम पिछले छह वर्षों से भगवान Sri Krishna की सैकड़ों पेटिंग बना चुकी हैं और अभी भी बना आ रही हैं। लेकिन उनको पेंटिग को अपने घर रखने व बनाने की अनुमति बिल्कुल भी नहीं है। लेकिन इस महिला ने अपनी भावना और लालसा को बिल्कुल भी कम नहीं होने दिया। सलीम एक शादीशुदा महिला हैं, जिनके दो बच्चे हैं।
सजना सलीम उत्तरी केरल जिले के कोइलैंडी में एक रूढ़िवादी परिवार से हैं। अपने रिश्तेदारों की कड़ी आपत्ति को दरकिनार करते हुए, जसना सलीम ने भगवान Sri Krishna की 500 से अधिक पेंटिंग बना चुकी है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने हिंदू देवता की पहली पेंटिंग बनाई, तो उसके पति ने उसे इसे न बनाने की सलाह दी, क्योंकि इससे उसके रूढ़िवादी माता-पिता और अन्य रिश्तेदार परेशान हो सकते थे।
मशहूर हस्तियां भी दे रहीं पेंटिंग का ऑर्डर
इस महिला को केरल से ही नहीं, बल्कि कर्नाटक और तमिलनाडु जैसे राज्यों से भी ऑर्डर मिल रहे हैं। वह हर माह करीब पांच से छह तस्वीरें पेंट करती हैं और इसके साइस के अनुसार 5,000 रुपये तक में बेचती है। महिला का कहना है कि उनके पति दुबई में रहते हैं। उनके अधिकांश दोस्त हिंदू समुदाय से हैं। अब, उनके माता-पिता को भी कोई आपत्ति नहीं है।


