HomeCrime2 पेटी अंग्रेजी शराब पार्टी स्पेशल व्हिस्की के साथ गिरफ्तार

2 पेटी अंग्रेजी शराब पार्टी स्पेशल व्हिस्की के साथ गिरफ्तार

खबर संसार हल्द्वानी। नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आज पुलिस टीम उपनिरीक्षक संजीत राठौर चौकी प्रभारी आरटीओ मय पुलिस बल के द्वारा मुखबिर की सूचना पर मां बाराही कॉलोनी के सामने से अभियुक्त शिवराज रावत पुत्र घनश्याम रावत निवासी गली नंबर 3 राजपुरा थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल को स्कूटी ,UK-04ae-3230 से अवैध शराब को परिवहन करते हुए 2 पेटी अंग्रेजी शराब पार्टी स्पेशल व्हिस्की के साथ गिरफ्तार किया गया।

जिसके द्वारा उक्त शराब का अवैध व्यवसाय ललित आर्या पुत्र भगत सिंह निवासी जवाहर ज्योति दुमवाडूंगा के साथ मिलकर किया जाना बताया स्वयं की निशानदेही पर 50 मीटर दूर एक जीने के नीचे 04 पेटी जिसमें 01 पेटी उपरोक्त मार्का अंग्रेजी शराब पार्टी स्पेशल 03 पेटी शराब देशी शराब मार्का की बरामदगी करवायी इसी प्रकार अभियुक्त के कब्जे से 03 पेटी अंग्रेजी शराब व 03 पेटी देशी शराब मार्का कुल 288पव्वे के साथ गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार व्यक्ति के विरुद्ध थाना मुखानी में मुकदमा अपराध संख्या 278/21 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया तथा स्कूटी को अवैध शराब को परिवहन किए जाने पर एम0वी0 एक्ट में सीज की गई। तथा उक्त मामले में ललित आर्या उर्फ लक्की की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है ललित आर्या पूर्व में भी अवैध शराब के कारोबार में लिप्त रहा है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक संजीत राठौर चौकी प्रभारी आरटीओ ,कांस्टेबल दीवान राम ,कांस्टेबल नवीन राणा

RELATED ARTICLES
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.