देहरादून खबर संसार.देहरादून के पटेलनगर में साहिल कि हत्या तो सहसपुर में विनोद की हत्या, दोनों जगह हिन्दू मुस्लिम होने से हिंसा! जी हा देहरादून के पटेलनगर थाना क्षेत्र के बुड्ढी गांव में रविवार देर रात एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान साहिल उर्फ सोहेल के रूप में हुई है।सोहेल पेशे से वकील था, हमला सुनियोजित तरीके से किया गया, घटना से गुस्सा लोगों ने शव को सड़क पर रखकर शिमला बायपास पर जाम लगा दिया.
देहरादून के पटेलनगर में साहिल कि हत्या तो सहसपुर में विनोद की हत्या, दोनों जगह हिन्दू मुस्लिम होने से हिंसा!
घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया क्योंकि एक दिन पहले ही विकासनगर सहसपुर थाना क्षेत्र के बैरागीवाला गांव में भाजपा नेता विनोद की हत्या हो चुकी थी वहां रविवार को ही सांप्रदायिक हिंसा भड़क चुकी थी । आक्रोशित लोगों ने हत्यारोपियों के दो घरों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।इससे पहले दोपहर में दो दुकानें ढहाईं थीं। बैरागीवाला गांव में खेत में पानी लगाने को लेकर शनिवार शाम दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया था। मुस्लिम समुदाय के करीब 40 लोगों ने भाजपानेता विनोद और उसके भाईओ अशोक व राजेश पर हमला कर दिया है

