spot_img
spot_img
HomeNationalगैस सिलेण्डर हुआ फ‍िर महंगा, Haldwani में 920 में मिलेगा घरेलू गैस...

गैस सिलेण्डर हुआ फ‍िर महंगा, Haldwani में 920 में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर

Haldwani, खबर संसार।  पेट्रोलियम तेल कंपनियों ने एक बार फिर गैस सिलेण्डर के बढा दिए है। नई कीमतें आज से प्रभावी हो गई है। तेल कंपनियों ने गैस के दाम में 15 रुपये की बढ़ोतरी की है।

इस बढ़ोतरी के बाद अब Haldwani में इंडेन गैस का सिलेण्‍डर 920 तो वहीं भारत गैैस 920 हो गया है इससे पहले अभी हल्‍दवानी में इंडेन व भारत गैस के १४.२ किलों वाले सिलेन्‍डर का 903 रूपये था।

एक अक्‍टूबर को बढ़े थे कमर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाए

अब दिल्ली और मुंबई में नॉन-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत अब 899.50 रुपये हो गई है। इससे पहले एक अक्टूबर को केवल 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाए गए थे। 5 किलो के सिलेंडर की कीमत अब 502 रुपये हो गई है। नई कीमतें आज से प्रभावी हो गई हैं। इस बढ़ोतरी के बाद 14.2 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत कोलकाता में 926 रुपये और चेन्नई में अब 915.50 रुपये हो गई है।

इसे भी पढ़े;हार्ट अटैक से ‘raavan’ का निधन, आज होगा अंतिम संस्कार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि इस बार एलपीजी सिलेंडर का दाम 1000 रुपये के पार चला जाएगा। पटना में अब एलपीजी सिलेंडर के लिए 1000 में से केवल 2 रुपये कम चुकाने पड़ेंगे। 1 अक्टूबर को इसमें कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत 82 डॉलर के पार चली गई है।

इससे पहले कितनी बढ़ी थी कीमत
1 सितंबर को 14.2 किलोग्राम के गैर-सब्सिडी वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। इससे पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने 18 अगस्त को गैस सिलेंडर की कीमतों में 25 रुपये का इजाफा किया था।पिछले एक साल में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 305.50 रुपये बढ़ चुकी है, जबकि अब सब्सिडी भी नहीं आ रही है।
spot_img
RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.