HomeUttarakhandजीपीडीपी (GPDP) हेतु ग्राम सभा की खुली बैठकों का आयोजन होगा

जीपीडीपी (GPDP) हेतु ग्राम सभा की खुली बैठकों का आयोजन होगा

भीमताल, खबर संसार। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. संदीप तिवारी ने बताया कि पंचायतीराज मंत्रालय, भारत सरकार एंव सचिव पंचायतीराज उत्तराखण्ड ने निर्देशित किया है कि गत वर्ष की भांति वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु लोक योजना अभियान में सबकी योजना सबका विकास के अन्तर्गत जनपद की समस्त पंचायतीराज संस्थाओं के लिए सहभागितापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) (GPDP) क्षेत्र पंचायत विकास योजना (बीपीडीपी) एंव जिला पंचायत विकास योजना (डीपीडीपी) (GPDP) निर्मित की जानी है।

बैठक में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करें

डॉ. तिवारी ने बताया कि जीपीडीपी निर्माण हेतु ग्राम सभा की खुली बैठकों का आयोजन किया जाना है, जिसमें संविधान में वर्णित 29 विषयों से सम्बन्धित विभिन्न रेखीय विभागों के ग्राम पंचायतों एंव खण्ड स्तरीय कार्मिक अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करेंगे। वित्तीय वर्ष 2022-23 हेतु प्रदेश की समस्त ग्राम पंचायतों के आधारभूत सामाजिक एंव आर्थिक आंकलन के लिए भारत सरकार द्वारा निर्मित मिशन अन्त्योदय वेब https://missionantydaya.nic.in/ में सर्वेक्षण की रिपोर्ट ग्राम सभा की बैठक में पुष्टि एंव अनुमोदन हेतु रखी जायेगी।

उक्त आंकलन में प्राप्त कर्मिय के अन्तर को पूरित करने हेतु ग्राम सभा की बठैकें एक प्रभावी सेतु का कार्य करेगी। उन्होने कहा कि कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वयन एंव अनुश्रवण हेतु जनपद स्तर मुख्य विकास अधिकारी नोडल अधिकारी एंव विकास खण्ड स्तर पर खण्ड विकास अधिकारी समन्वय अधिकारी है। (GPDP)

इसे भी पढ़े-Bigg Boss OTT विनर दिव्‍या अग्रवाल अब बनी किन्‍नर, फोटो हुआ वायरल

इस सम्पूर्ण कार्यक्रम के प्रभावी क्रियान्वय एंव अनुश्रवण हेतु विकास खण्ड स्तर निम्नानुसार जिला स्तरीय अधिकारियों परियोजना निदेशक अजय सिंह विकास खण्ड हल्द्वानी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीएस भण्डारी विकास खण्ड कोटाबाग, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ. विकेश कुमार सिंह यावद विकास खण्ड बेतालघाट, अपर परियोजना निदेशक संगीता आर्या विकास खण्ड भीमताल, मुख्य उद्यान अधिकारी भावना जोशी विकास खण्ड रामगढ़, कृषि एंव भूमि संरक्षण अधिकारी एनएस रावत विकास खण्ड धारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घल्डियाल विकास खण्ड रामनगर, जिला सहायक निबन्धक सहकारिता विकास खण्ड ओखलकाण्डा नोडल अधिकारी तैनात किये गये है उन्होने कहा कि नोडल अधिकारी समस्त कार्यो का अनुश्रवण करते हुए रोस्टर के अनुसार अधिक से अधिक ग्राम पंचायत की बैठकों में स्वंय भी प्रतिभाग करते हुए समस्त कार्य को यथासमय पूर्ण करायेंगे एंव साप्ताहिक रूप से प्रगति आख्या भी उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे।  (GPDP)

RELATED ARTICLES
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-spot_img
-Advertisement-
-Advertisement-
-Advertisement-

Most Popular

About Khabar Sansar

Khabar Sansar (Khabarsansar) is Uttarakhand No.1 Hindi News Portal. We publish Local and State News, National News, World News & more from all over the strength.