गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल में हिन्दी दिवस पर प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन जी, हां गुरुकुल इण्टरनेशनल स्कूल में हिन्दी दिवस के अवसर पर कविता वाचन, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग और भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
हिन्दी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
गुरुकुल इण्टरनेशनल स्कूल में आज हिन्दी दिवस के अवसर पर कविता वाचन, कहानी वाचन, भाषण प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। विद्यालय के निदेशक श्री वी. बी. नैनवाल जी ने हिन्दी दिवस पर प्रकाश डालते हुए सभी को हिन्दी दिवस की शुभकामनाएँ दीं।
अलग-अलग कक्षाओं के लिए हुई प्रतियोगिताएँ
इसी श्रृंखला में कक्षा 4-5 तक कविता वाचन, कक्षा 6-8 कहानी लेखन, कक्षा 9-10 पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता तथा कक्षा 11-12 में भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इन विद्यार्थियों ने हासिल किया प्रथम स्थान
प्रतियोगिताओं में क्रमशः प्रतिष्ठा देव कक्षा 5, पूर्ति नेगी कक्षा 8, आस्था कक्षा 9 एवं पूजा 11 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर हृदया कक्षा 4, कृतिका भाकुनी 6, सिद्धिका बिष्ट व अर्पिता 9 तथा हर्षिता 11 रहीं।
तृतीय स्थान पर रहे ये प्रतिभागी
रिद्धिका कक्षा 5, आराध्या रजवार कक्षा 7, प्रज्ञा पाण्डे एवं रिंकी कुमारी 10 तथा प्रियंका 12 ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अन्त में विद्यालय के निदेशक श्री वी. बी. नैनवाल जी ने सभी बच्चों को बधाई दी।
यह भी पढ़ें- Anushka ने प्यूमा पर लगाया बिना परमिशन फोटो इस्तेमाल करने का आरोप






